टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो गई। आज खेल के इस महाकुंभ का पहला दिन है। पहले दिन जहां भारतीय तीरंदाजों ने जलवा दिखाया। वहीं दूसरे दिन बैडमिंटन प्लेयर कोर्ट पर उतरेंगे। इस बार बैडमिंटन खिलाड़ियों में पीवी सिंधु से पदक की उम्मीद है। आइए जानें भारत के बैडमिंटन मैच कहां और कैसे देख सकते हैं ऑनलाइन।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से पदक की प्रबल दावेदार हैं। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इस बार उनकी नजर सोने के तमगे पर होगी। सिंधु के अलावा अन्य भारतीय बैडमिंटन प्लेयर भी टोक्यो पहुंचे हैं। भारत के बैडमिंटन मैच 24 जुलाई से शुरु होंगे। आइए जानें कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले और भारत में इन्हें कहां और कैसे देख सकते हैं ऑनलाइन।

टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन मैचों का शेड्यूल-

24 जुलाई (12.20 बजे) - पुरुष युगल ग्रुप प्ले स्टेज - ग्रुप ए - सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम यांग ली/ची-लिन वांग

24 जुलाई (दोपहर 1.00 बजे) - पुरुष एकल ग्रुप प्ले स्टेज - ग्रुप डी - साई प्रणीत बनाम मिशा जिल्बरमैन

25 जुलाई (सुबह 10.40 बजे) - महिला एकल ग्रुप प्ले स्टेज - ग्रुप जे - पीवी सिंधु बनाम केन्सिया पोलिकारपोवा

26 से 29 जुलाई - सभी ग्रुप स्टेज मैच जिसमें पीवी सिंधु, बी साई प्रणीत, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी शामिल हैं

30 जुलाई - पुरुष एकल राउंड ऑफ 16, महिला एकल राउंड ऑफ 16

31 जुलाई - पुरुष युगल सेमीफाइनल, महिला एकल क्वार्टर फाइनल

1 अगस्त - पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल, पुरुष युगल कांस्य पदक मैच

2 अगस्त - पुरुष एकल सेमीफाइनल, महिला एकल फाइनल, पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच, पुरुष एकल फाइनल

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में ओपनिंग सेरेमनी सहित टोक्यो ओलंपिक 2020 के सभी खेलों को प्रसारित करने का विशेष अधिकार है। Sony TEN 1 और Sony TEN 2 में अंग्रेजी कमेंट्री होगी जबकि Sony TEN 3 में हिंदी कमेंट्री होगी। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो SonyLiv पर मैचों का लाइव स्ट्रीम होगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari