जमैका की टोनी एन सिंह मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन लंदन में हुअा। इसमें तीसरे नंबर पर भारत की सुमन राव अाैर दूसरे नंबर पर फ्रांस की ओफेली मेजिनो रहीं।


लंदन (एएनआई)। जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का ताज अपने नाम किया है। लंदन में हुए आयोजन में भारत और फ्रांस की प्रतियोगी दावेदार मानी जा रही थी। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि फ्रांस की ओफेली मेजिनो ने दूसरा स्थान हासिल किया।मिस वर्ल्ड की यह 69 वीं प्रतियोगिता &2019 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता लंदन में आयोजित हुई है। फाइनल में पहुंचे पांच प्रतियोगियों से जजों ने सवाल जवाब किए गए थे। ब्रिटिश प्रसारक पीयर्स मॉर्गन इस प्रतियोगिता में हेड जज थे।& ब्रिटिश प्रसारक पीयर्स मॉर्गन ने टोनी सिंह को बधाई देने के लिए ट्वीट करते हुए बधाई दी है। मिस वर्ल्ड की यह 69 वीं प्रतियोगिता थी। वूमेन स्टडी और साइकोलाॅजी में हासिल की
मिस वर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार 23 वर्षीय टोनी एन सिंह ने फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से वूमेन स्टडी और साइकोलाॅजी में डिग्री प्राप्त की है। वहीं उनकी इच्छा डाॅक्टर बनने की है। उन्होंने पहले कैरेबियाई स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रेसीडेंट के रूप में काम किया था। ब्यूटी कांटेस्ट जीतने वाली जमैका की चाैथी महिला हैं। ये हैं मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह के शाैक


टोनी एन सिंह अपने खाली समय में सिंगिंग, कुकिंग और व्लॉगिंग करना पसंद करती हैं। उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति उनकी मां हैं। वह अपने सपनों को हर तरह से पूरा करने के लिए मां द्वारा दी गई परमीशन और सपोर्ट की तारीफ करती है। जमैका ने एक दशक के लंबे अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। लिसा हन्ना ने 1993 में यह खिताब जीताजमैका में लिसा हन्ना ने 1993 में प्रतिष्ठित खिताब जीता था। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 21 साल की सुमन राव राजस्थान के उदयपुर की निवासी हैं। वर्तमान में मुंबई यूनिवर्सिटी से एकाउंटेंसी में करियर बना रही हैं। वह ट्रेंड कथक डांसर है। इस वर्ष की शुरुआत में फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब भी जीता था।

Posted By: Shweta Mishra