-इससे पूर्व भी रह चुके हैं संजय गुंज्याल डीआईजी गढ़वाल

-अमित सिन्हा को मिली डीआईजी पीएसी की जिम्मेदारी

DEHRADUN : गढ़वाल रेंज के डीआईजी संजय कुमार गुंज्याल ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व डीआईजी अमित सिन्हा इस पद पर तैनात थे। बुधवार देर रात शासन ने अमित सिन्हा को डीआईजी पीएसी का दायित्व सौंपते हुए ट्रांसफर कर दिया, जिसके बाद गुरुवार को अमित सिन्हा ने संजय गुंज्याल को चार्ज सौंपा।

अपराध रोकना पहली प्राथमिकता

क्997 बैच के आईपीएस संजय गुंज्याल इससे पूर्व भी डीआईजी गढ़वाल रह चुके हैं। संजय गुंज्याल ने कहा कि मुख्यत: देहरादून व हरिद्वार में आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं, जिन पर अंकुश लगना उनकी प्राथमिकता है। पुलिस के कार्य के तरीके में बुनियादी बदलाव के साथ बेसिक पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए कम्यूनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा। आगामी कुंभ मेले को शांति पूर्वक संपन्न करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Posted By: Inextlive