बॉलीवुड में खिलाड़ी नाम से जाने वाले वाले अभिनेता अक्षय कुमार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 9 सितंबर 1967 में पैदा हुए अभिनेता अक्षय कुमार लगभग 25 वर्षों में दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना चुके हैं। आज भी 1944 में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म मोहरा का गीत 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' लोगों की जुबान पर रटा है। सबसे खास बात तो यह है कि फिल्‍म 'सौगंध' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाले अक्षय अब तक बॉलीवुड में कई सुपर हिट फिल्‍में दी। ऐसे में आइए जानें आज अक्षय कुमार के बर्थडे पर उनकी टॉप 10 सुपरहिट फिल्‍मों के बारे में...


खिलाड़ी: 1992 आई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी उनकी सुपरहिट फिल्मों में एक हैं। फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और सबीहा मुख्य रूप से थीं। इस फिल्म का निदेर्शन अब्बास मस्तान ने किया था। हे बेबी:यह भी अक्षय की टॉप फिल्मों गिनी जाती है। 2007 में रिलीज हुई फिल्म हे बेबी में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री विद्या बालन, फरदीन खान, रितेश देशमुख आदि कलाकारो ने काम किया था। इसका निर्देश साजिद खान ने किया था।हेराफेरी:फिल्म हेराफेरी देखने के लिए तो आज भी उनके फैंस एक्साइटेड रहते हैं। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इसका भी निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा तब्बू भी थीं।सुहाग:


फिल्म सुहाग 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कुकु कोहली ने किया था। इसमें अजय देवगन, करिश्मा कपूर और नगमा आदि थीं। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।दोस्ती: फ्रेंड्स फारइवर:

यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसका निदेर्शन सुनील दर्शन ने किया था। यह फिल्म भी सफल रही। इसमें अक्षय के अलावा बॉबी द्योल, करीना कपूर, लारा दत्ता समेत कई और कलाकार थे।

भूल भुलैया:2007 में अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा ने अभिनय किया था। इसका भी निदेर्शन प्रियदर्शन ने ही किया था।

<a href="http://polldaddy.com/poll/9067296/" mce_href="http://polldaddy.com/poll/9067296/">वोट कीजिए और बताइए अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्‍मों में से आपकी पसंदीदा फिल्‍म कौन सी है?</a>

Posted By: Shweta Mishra