आईपीएल 2017 की डेटशीट आ चुकी है। कौन टीम किससे भिड़ेगी पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। अब बस इंतजार है खिलाड़ियों की नीलामी का। हर सीजन की तरह इस बार भी फ्रेंचाइजी दिल खोलकर बोली लगाने को तैयार हैं। तो आइए आज आपको आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं...


शेन वाटसन :वर्ष 2015 में स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद आईपीएल की 2 टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो वर्षो पर प्रतिबंध लगाया गया। जिसके बाद पहली वाटसन राजस्थान रॉयल्स टीम से रिलीज हुए और नीलामी में नजर आए। साल 2016 में आरसीबी ने वाटसन को 2 मिलियन (लगभग 9.5 करोड़ रुपये) में खरीदा था।रोहित शर्मा :साल 2011 में रोहित शर्मा भी काफी मंहगे बिके थे। मुंबई इंडियंस ने रोहित को 2.1 मिलियन (करीब 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था। रॉबिन उथप्पा :साल 2011 में आईपीएल की नीलामी के दौरान राबिन उथप्पा को पुणे वरियर्स की फ्रैंचाइजी ने 2.1 मिलियन (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था। युवराज सिंह :


बाएं हाथ के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह साल 2014 में 2.3 मिलियन डॉलर (लगभग 14 करोड़ रुपये) में बिके थे। युवराज को आरसीबी ने खरीदा था। युवराज सिंह :

साल 2014 में मंहगी बोली लगने के बाद अगले साल यानी 2015 में भी युवराज सिंह को डेयर डेविल्स ने 2.67 मिलियन डॉलर (लगभग 17.8 करोड़ रुपये) में खरीदा था। और यह अब तक की सबसे बड़ी बोली थी।नोट - इस समय एक डॉलर की कीमत 66.92 रुपये है। और सभी आंकड़े उसी हिसाब से लिखे गए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari