बाढ़ प्रभावित देशों में भारत का स्‍थान सबसे ऊपर आता है। इसका ताजा उदाहरण तमिलनाडु में देखने को मिल रहा है। भारी बारिश ने जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया है। जिस रेल यातायात से लेकर हवाई मार्ग तक सभी ट्रांसपोर्टेशंस पर स्‍टॉप्‍ लग गया है। हालांकि ऐसी स्‍थिति पहली बार सामने नहीं आई इससे पहले भी भारत में बाढ़ ने कई लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। तो आइए जानें भारत की 10 सबसे बड़ी जलप्रलय....


(1) उत्तराखंड बाढ़ 2013 :- उत्तराखंड में हुई भारी बारिश ने 2013 में भीषण तबाही मचाई थी। चार धाम यात्रा का दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने लैंडस्लाइड में अपनी जान गंवा दी थी। यह भारतीय इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ मानी जाती है।(3) ब्रह्मपुत्र बाढ़ 2012 :- ब्रह्मपुत्र नदी में आई बाढ़ ने काफी नुकसान किया था। इसमें 124 लोग मारे गए थे। यही नहीं बाढ़ का पानी काजीरंगा नेशनल पार्क में भी घुस गया था। जिसमें कि 500 जानवरों की मौत हो गई थी।(5) बिहार बाढ़ 2008 :-बिहार की यह सबसे भयानक बाढ़ थी। जिससे लगभग 2.3 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।(7) महाराष्ट्र बाढ़ 2005 :-


2005 में महाराष्ट्र में आई भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया था। इस आपदा में 5,000 लोग मारे गए थे।(9) बिहार बाढ़ 2004 :-बिहार में 2004 में काफी भयंकर बाढ़ आई थी। इसमें 885 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जबकि 3272 जानवरों की मौत हो गई थी।(10) जम्मू-कश्मीर बाढ़ 2014 :-

जम्मू-कश्मीर भी बाढ़ के प्रकोप से नहीं बच सका। पिछले साल ही भीषण बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया था। इसमें 200 लोग मारे गए थे।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari