क्‍या कभी आपने अपने आसपास खुले सांप को देखा है। हां तो जाहिर सी बात है कि उसको देखकर एकबारगी तो आपके होश उड़े ही होंगे। कारण है कि अगर एक बार सांप आपको काट ले तो आपकी जान भी जा सकती है। वैसे आपको एक बात बता दें कि हर सांप खतरनाक नहीं होता। इसपर एक रिसर्च भी हो चुकी है। रिसर्च के मुताबिक करीब 90 प्रतिशत सांप खतरनाक नहीं होते। वहीं बाकी बचे 10 प्रतिशत सांप बहुत खतरनाक होते हैं। आइए जानें ऐसे ही 10 प्रतिशत विषैले सांपों के बारे में जिनका सिर्फ एक डंक ही आपकी जान लेने के लिए काफी है।


2 . ईस्टर्न ब्रॉइन स्नेक : इस सांप का जहर भी बहुत खतरनाक होता है। ये अधिकतर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि ये सांप अपने शिकार का तेजी के साथ पीछा करते हैं और उन्हें मार देते हैं। इनसे बचने का भी एक उपाय है। दरअसल ये सांप सिर्फ हिलने-डुलने पर ही वार करते हैं। आपके सामने अगर कभी ये सांप आ जाए तो आप सांस रोककर खड़े हो जाएं। इसके काटने से कुछ ही मिनट में इंसान की जान चली जाती है। 4 . ताइपन :


ये सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और बहुत खतरनाक होता है। इससे निकला एक बार का जहर 12,000 सुअरों की जान ले सकता है। अब इसके काटे किसी भी इंसान के बचने की कोई खबर नहीं मिली है। मसलन इसके काटने के कुछ ही देर बाद इंसान की मौत हो जाती है। 6 . टाइगर स्नेक :

ये सांप भी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसके काटने से सिर्फ 30 मिनट में इंसान की मौत हो जाती है। इसकी खास बात ये है कि किसी भी हमले की स्थिति में ये सांप उड़कर भी बचाव कर सकता है। 8 . वाइपर (काला नाग) :वैसे तो ये नाम पूरी दुनिया में पाए जाते हैं, लेकिन मध्य पूर्व एशिया और मध्य एशिया में ये खासकर पाए जाते हैं। इनके काटने से पहले तो ब्लड प्रेशर कम होता है। उसके बाद धड़कनें रुक जाती हैं। 10 . नाग :इनको बेहद जहरीला माना जाता है। इनकी पहचान आसानी से नहीं की जा सकती। इनके बच्चे इनसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। इन नागों के काटने से सांस भारी होने लगती है। इसके साथ ही शरीर भी भारी होने लगता है। धीरे-धीरे शरीर का अंग-अंग काम करना बंद कर देता है।Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma