चाणक्‍या ने कहा है कि सत्‍ता जब युवा हाथों मे होती है तो विकास अपनी तीव्र गति से होता है। भारतीय राजनीति मे वैसे तो कई युवा नेता है लेकिन जिन्‍होंने बहुत कम समय मे अपनी छवि को निखारा है हम आप को आज उन चुनिंदा हस्तियो से मुखातिब करवा रहे हैं। यो आने वाले समय के राजनेता है। जिन्‍हे यूथ के साथ आम जनता का भी सपोर्ट मिल रहा है।


2- उमर अब्दुल्लाह
उमर अब्दुल्लाह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह जम्मू कश्मीर की एक राजनैतिक परिवार से आते हैं। वह जम्मू कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। वह राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के समय वह यूनियन मिनिस्टर भी रह चुके हैं।

4- ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व कांग्रेस लीडर माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। वह ग्वालियर के राजघराने से संबंध रखते हैं। वह गुना से कांग्रेस पार्टी के सासंद है। वह सिंधिया स्कूल ग्वालियर के बोर्ड मेंबर हैं। वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

6- सुप्रिया सुले
सु्प्रिया सुले पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार की बेटी हैं। सुप्रिया पुणे की ऊर्जावान नेता हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए चलने वाले कैंपेन मे वह एक सक्रिय नेता है। वह देश की सबसे युवा पीढ़ी से आती हैं। वह मुंबई के नेहरू सेंटर की ट्रस्टी भी हैं। 15वें लोक सभा चुनाव मे वह चुनी गई सदस्य हैं। वह पूर्व मे राज्य सभा की सदस्य भी रह चुकी हैं।

8- नवीन जिंदल
नवीन जिंदल मशूहर कारोबारी और पूर्व कांग्रेस के नेता ओपी जिंदल के बेटे हैं। वह हरियाणा के कुरूक्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। वह टेक्सस यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं। वह जिंदल स्टील और पावर लि. के चेयरमैन हैं। उन्होंने सर्वाजनिक रूप से उन सभी लोगों का सथ दिया जो कहते हैं कि उन्हे राष्ट्रध्वज अपने घर की छत पर लगाना है। वह जिंदल स्कूल और मैनेजमेंट के चेयरमैन हैं। स्वास्थ और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों मे उनकी भागेदारी नजर आती है।

10- मिलिंद देवड़ा
मिलिंद देवड़ा पूर्व राजनेता और मंत्री रहे मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मिलिंद साउथ मुंबई संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद हैं। वह देश के सबसे युवा नेताओं मे से एक हैं। युवाओं मे मिलिंद खासे लोकप्रिय हैं। कई मामलों मे उनके विचार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra