गानों के अलावा विवादों से पॉपुलेरिटी पाने वाले सिंगर मीका सिंह की ये हैं टॉप 5 कंट्रोवर्सीज्ा
राखी सांवत को किस: मीका सिंह साल 2006 में काफी विवादों में आए थे। उनके इस कंट्रोवसी को शायद ही आज तक कोई भूला हो। खबरों के मुताबिक मीका ने राखी सावंत को अपनी बर्थडे पार्टी में पकड़ कर जबरदस्त किस किया था। इस पर राखी ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद राखी ने मुंबई कोर्ट में मीका के खिलाफ केस फाइल किया था। हिट एंड रन केस मीका:
हिट रन केस मतलब सलमान ही नही मीका सिंह भी है, मतलब इस केस से सिंगर मीका सिंह को भी काफी पब्िलसिटी मिली है। जी हां खबरों के मुताबिक 2014 में सिंगर के ऊपर ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का चार्ज लग चुका है। इस हिट एंड रन केस में पैसेंजर्स को चोट भी लगी थी। हालांकि बाद में सिंगर ने इस केस में अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह उस पर ड्राइविंग नहीं कर रहे थे। जब मीका ने मारा थप्पड़:
मीका एक बार थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में छाए रहे। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। मीका ने एक इवेंट में एक दक्षिण दिल्ली के एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि इस मामले में मीका का कहना था कि वह किसी इंसान के मिसबिहेवियर को बरर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इस मामले में भी मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। बिपाशा ने किस किया:मीका सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बिपाशा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें उनके गाल पर लिपस्टिक का एक निशान था। इस पर मीका का कहना था कि यह किस बिपाशा उन्हें कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के दौरान दुबई में किया था। हालांकि बाद में मीका ने क्िलयर किया यह किस शो में दादी ने किया था अभिनेत्री बिपाशा बसु ने नहीं। विदेशी करेंसी में फंसे:मीका सिंहं कुछ लोगों को भारत के बाहर भेजने के मामले में काफी चर्चा में रहे। हालांकि मीका ने इससे इंकार किया था। इसके अलावा मीका विदेशी करेंसी के मामले में भी दोषी पाए जा चुके हैं। मीका के भाई और गायक दलेर मेंहदी पर भी डांस ट्रूप के बहाने कबूतरबाजी का आरोप लग चुका है।
Hindi News from Bollywood News Desk