भारतीय टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 12 साल के करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। बल्‍लेबाज विकेटकीपर और कप्‍तान के तौर पर उन्‍होंने अपनी जिम्‍मेदारी को बखूबी निभाया है। फिलहाल इस समय उनके जादू में वो चमक न हो लेकिन धोनी ने इन सालों में इतना कारनामे कर दिए...जिन्‍हें अगले 10 साल तक कोई तोड़ नहीं सकता। जानें कौन हैं ये 5 रिकॉर्ड...



2. पहले भारतीय जिसने किए 350 शिकार
एम.एस धोनी जितने अच्छे कप्तान है विकेटों के पीछे उतनी ही बेहतर विकेटकीपिंग भी करते हैं। बतौर कप्तान/विकेटकीपर धोनी पहले भारतीय हैं जिनके नाम 350 शिकार (261 कैच, 89 स्टंपिंग्स) हैं। उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा(482), एडम गिलक्रिस्ट(472) और मार्क बाउचर(424) ही हैं। उनके पहले सबसे सफलतम भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया थे जिनके नाम 154 शिकार थे। ऐसे में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी भारतीय प्लेयर को सालों लग जाएंगे।
 

4. भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एम एस धोनी के नाम अब तक कुल 302 छक्के हैं और वर्तमान में धोनी छक्के जडऩे के मामले में दूसरे भारतीय बल्लेबाजों से कोसों आगे हैं। वर्तमान भारतीय टीम में रोहित शर्मा ही उनके बाद 127 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं विराट कोहली के नाम अभी 113 छक्के हैं।
 

5. भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
भारतीय विकेटकीपर धोनी का 183 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन ठोक दिए थे। यह स्कोर दुनिया के किसी भी विकेटकीपर के द्वारा वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari