आईपीएल 2017 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। आगामी 5 अप्रैल से इसकी शुरुआत हो जाएगी। क्रिकेट के बाकी प्रारूपों की तरह ही यहां पर भी पिछले 9 सीजन में कई अनोखे रिकॉर्ड बने हैं। जिनमें एक रिकॉर्ड बेहतरीन बल्लेबाजों का जीरो पर आउट होना भी है। जी हां आप जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड पढ़कर आप थोड़ा हैरान जरूर हो रहे होंगे और सोच रहे होंगे कि किन खिलाड़ियों ने ये रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को जानने के लिए यहां पढ़ें...


गौतम गंभीर: कोलकाता नाइट राईडर्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। आईपीएल में इनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज है। गौतम गंभीर 132 मैचों की 131 पारियों में कुल 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 31 अर्धशतक बनाने वाले गंभीर ने इसमें 124 के स्ट्राइक रेट से 3,634 रन बनाए हैं। इनका सर्वोच्च रन स्कोर 93 रहा है। पार्थिव पटेल:इस सूची में पार्थिव पटेल का नाम भी शामिल है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ये 103 मैचों की 101 पारियों में कुल 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं।  8 अर्धशतक लगाने वाले पार्थिव पटेल ने 114.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,927 रन बनाए हैं। पार्थिव पटेल का सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है। जानिए किसने पकड़े हैं इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा कैच
रोहित शर्मा:


इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा में आईपीएल के 142 मैचों में कुल 8 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 1 शतक और 29 अर्धशतक लगाने वाले रोहित ने 131.72 के स्ट्राइक रेट के साथ 3,874 रन बनाए हैं। इनका सर्वोच्च स्कोर 109 रन रहा है। याद है कब-कहां बनी सचिन तेंदुलकर की सौवीं सेंचुरी जिसने कराया था लंबा इंतजार

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra