अक्‍सर लोग कहते हैं क‍ि अरबपत‍ि बनना आसान नहीं होता है। इसके ल‍िए सालों द‍िन रात मेहनत करनी पड़ती हैं लेक‍िन आज ब‍िजनेस वर्ल्‍ड में कई ऐसे लोग हैं। जो बेहद कम समय में अरबपत‍ि बने हैं। हो सकता आपको यकीन न हो लेक‍िन यह सच है। आइए यहां पढ़ें इन 5 अरबपत‍ियों के बारे में...


बॉबी मुर्फी: साल 2011 में स्नैपचैट की शुरुअता के बाद सह-संस्थापक बॉबी मर्फी ने 2014 में अरबपति का दर्जा हासिल कर लिया। यह 2015 में पहली बार फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की सूची में 1.8 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ शामिल हुए। इसके बाद आज इनकी नेट वर्थ 4.8 अरब डॉलर हो चुकी है। बॉबी मुर्फी भी तीन साल में अरबपति बने। पियरे ओमिडीर: ईबे के संस्थापक पियरे ओमिडीर ने 1995 में ईबे की सह-स्थापना की थी। पियरे ओमिडीर ने महज तीन साल बाद 1998 में अरबपति का दर्जा हासिल किया। 2015 तक इन्होंने कंपनी के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इन्हें भी अरबपति बनने में तीन साल का समय ही लगा। इवान स्पाइजेल:


स्नैपचैट सह-संस्थापक इवान स्पाइजेल ने 2011 ने सहकर्मी बॉबी मुर्फी और रेगी ब्राउन के साथ 2011 में  स्नैपचैट की सह-स्थापना की थी।  स्पाइजेल ने 2014 में ऐप की बदौलत 1 बिलियन डॉलर कमाई कर ली थी। इसके बाद वह 2015 में फोर्ब्स की विश्व अरबपतियों की सूची में 2.1 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ शामिल हुए। इन्हें अरबपति बनने में तीन साल का समय लगा।

कराइए वेडिंग इंश्योरेंस और निश्चिंत होकर धूमधाम से करें शादीBusiness News inextlive from Business News Desk

Posted By: Shweta Mishra