वरुण धवन जैकलीन फर्नांडीज व तापसी पन्‍नू स्‍टारर जुड़वा 2 बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्‍म की रिलीज के साथ ही सलमान खान की जुड़वा की याद आना स्‍वाभाविक है। वैसे अपना पहला डबल रोल निभा रहे वरुण धवन भी कह ही चुके हैं कि अगर वह किसी से प्रभावित हैं तो वह इंडियन सुपरस्‍टार सलमान खान हैं। चलिए तो हम आपको सलमान खान के पहले डबल रोल वाली फिल्‍म 'जुड़वा' के बारे में कुछ बताते हैं जिसकी रिलीज को 20 साल पूरे हो रहे हैं।

1. जुड़वा का नाम पहले जन्मभूमि रखा गया था।


2. जुड़वा 1997 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 9वीं फिल्म बनी थी।


3. फिल्म में रंभा की आवाज की डबिंग तब्बू ने की थी।


4. फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के नौ साल बाद सलमान खान ने पहला डबल रोल जुड़वा में किया।


5. जुड़वा नागार्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म हैलो ब्रदर की रीमेक थी। जो खुद जैकी चान स्टारर ट्विन ड्रैगन का रीमेक थी।



6. फिल्म में रूपा का किरदार पहले ममता कुलकर्णी को ऑफिर किया गया था जो बाद में रंभा ने निभाया।


7. इस फिल्म के लिए डेविड धवन व सलमान खान पहली बार साथ आए थे। जिसकी कामयाबी के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में की।


8. फिल्म में शक्ति कपूर के बचपन का रोल असल जिंदगी में उनके बेटे सिद्धांत कपूर ने स्क्रीन पर निभाया था।


9. प्यार का पंचनामा 2 फेम एक्टर ओंकार कपूर ने फिल्म में सलमान खान के बचपन का रोल निभाया था। 


10. शक्ति कपूर ने अपनी हिट फिल्म राजा बाबू के किरदार नंदू को फिल्म में ट्रिब्यूट दिया है।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Chandramohan Mishra