बॉलीवुड में आज ऐसे कई स्‍टार हैं जो काफी उम्रदराज हो गए हैं लेक‍िन अभी तक शादी के बंधन में नहीं बंध पाए हैं। वहीं यहां उन स्‍टार्स की कमी भी नहीं हैं जि‍न्‍होंने एक से अध‍िक बार शादी कर डाली है। हो सकता आपको यह पढ़कर यकीन न हो लेक‍िन यह सच है। आइए आज म‍िलते हैं उन एक्‍टर-एक्‍ट्रेस से ज‍िन्‍होंने एक ज्‍यादा शादियां कीं...


करण सिंह ग्रोवर: बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 30 अप्रैल को एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी की है। करण इससे पहले श्रद्धा निगम के साथ 2008 में और टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट के साथ 2012 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। योगिता बाली: मशहूर अभिनेत्री योगिता बाली ने सबसे पहले किशोर कुमार से शादी की। योगिता किशोर की तीसरी पत्नी थीं लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और योगिता ने किशोर से तलाक लेकर मिथुन से शादी कर ली। सैफ अली खान:
अभिनेता सैफ अली खान ने 2012 में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ दूसरी शादी रचाई। इससे पहले वह अपने से करीब 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी रचा चुके थे। अमृता और सैफ शादी के 13 साल बाद 2004 में अलग हुए थे। संजय दत्त: अभिनेता संजय दत्त ने भी मान्यता दत्त से साल 2008 में तीसरी शादी रचाई। इसके पहले उन्होंने एक्ट्रेस रिचा शर्मा से 1987 में और रिया पिल्लै से 1998 में शादी रचाई थी। नीलिमा अजीम:


शाहिद कपूर की मम्मी नीलिमा अजीम ने पहले अभिनेता पंकज कपूर से शादी की थी। इसके बाद दूसरी शादी एक्टर राजेश खट्टर से की। इसके बाद नीलीमा ने अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रजा अली खान से शादी की।राज बब्बर : राज बब्बर ने 1986 में अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ शादी की थी। स्मिता के साथ उनकी यह दूसरी शादी थी। इससे पहले प्रसिद्ध थिएटर पर्सनालिटी नादीरा बब्बर से शादी कर चुके थे।तस्वीरों में देखिए जावेद जाफरी की बेटी अलाविया को

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra