साउथ और बॉलीवुड के चंद बडे एक्‍टर्स में गिने जाने वाले अभिनेता कमल हासन ने 13 साल तक साथ रहने के बाद तमिल फिल्‍म एक्‍ट्रेस गौतमी तड़ीमल्ला से अलग होने का फैसला कर लिया है। अपने ब्‍लॉग पर इस बात की जानकारी देते हुए गौतमी ने कहा है कि यह उनके जीवन के सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है। आइये जानें बॉलीवुड के टॉप टेन शॉकिंग ब्रेकअप्‍स के बारे में।

सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय
हालाकि सलमान खान का नाम ऐश्वर्या रॉय के पहले और बाद में कई महिलाओं के साथ जुड़ता रहा है। इसके बावजूद जब वो और ऐश्वर्या रॉय अलग हुए तो लोग स्तब्ध रह गए। आज भी लोग इन दोनों को एक परफेक्ट कपल मानते हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ
ऐश्वर्या के बच्चन बहु बनने के बाद सलमान को सबसे ज्यादा सीरियस कैटरीना कैफ के साथ ही देख गया। खुद सलमान ने अपनी बहन की शादी पर कहा कि वो कैट को मिसेज खान बनाना चाहते थे। यही वजह है इन दोनों का अलग होना इनके फैंस को बेहद शॉकिंग लगा।

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर
सलमान को छोड़ कर रणबीर कपूर से रिश्ता जोड़ने वाली कैटरीना जब उनसे भी अलग हो गयीं तो लोगों को हैरानी तो नहीं पर झटका जरूर लगा।

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
रणबीर का रिश्ता कैट से टूटने पर लोगों को हैरानी इसलिए नहीं हुई क्योंकि वो इससे पहले दीपिका पादुकोण जैसी कमिटटेड गर्लफ्रेंड का साथ छोड़ चुके थे। दीपिका इस रिलेशन के टूटने के बाद डिप्रेशन में चली गयीं थीं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर
अगर सलमान और ऐश्वर्या के बाद लोग किसी कपल को परफेक्ट मानते थे तो वो था करीना कपूर और शाहिद कपूर का। सैफ अली खान के लिए करीना ने शाहिद को छोड़ा तो हर कोई भौंचक्का रह गया।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ीयों में से एक मानी जाती थी ऋतिक रोशन और सुजैन खान की जोड़ी। लंबे अफेयर के बाद शादी के बंधन में बंधा ये कपल अचानक अलग हो गया और लोग हैरान रह गए। आज भी इनके जुदा होने की असली वजह लोग समझ नहीं पाये हैं।

फरहान अख्तर और अधुना
ऐसा ही झटका फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना के अलग होने से लगा। लोग समझ ही नहीं पा रहे कि बॉलीवुड की ये सबसे कंपैटिबल कपल आखािर एक दूसरे से अलग क्यों हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान
जहां सलमान के रिलेशनशिप्स हमेशा कुछ समय के ही रहे वहीं उनके भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते हमेशा प्यार की मिसाल के बने रहे थे। यही वजह है कि जब दोनों के बीच अलगाव की खबर आयी तो लोगों को एकाएक विश्वास ही नहीं हुआ। आज भी लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों अलग हैं या साथ।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
किसी दौर में बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल कहे जाने वाले जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु अपने पास्ट रिलेशंस की कड़वाहट से उबर कर साथ आये थे और उनका रिलेशन एक मिसाल बन गया था। इसके बावजूद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब दोनों नए रिश्तों में खुश हैं पर लोग आज भी उनकी हॉट और स्मूथ कमेस्ट्री को याद करते हैं।

आमिर खान और रीना दत्ता
हैरान तो लोग इस बात पर भी हैं कि अपनी संजीदा एक्टिंग और परफेक्शन के लिए जाने जाने वाले आमिर खान ने अपने परफेक्ट दिखने वाले रिश्ते को क्यों खत्म कर दिया। पहली कामयाबी के बाद ही रीना दत्ता से परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने वाले आमिर अलग क्यों हुए और उनकी जिंदगी में किरन रॉव कैसे कैसे आ गयीं ये बात कोई नहीं समझ सका।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth