क्‍या आप जानते हैं कि वो कौन सा देश है जिसमें दुनिया के सबसे ज्‍यादा रईस रहते। हाल ही में दुनिया भर के देशों में पूंजी के वितरण पर नजर रखने वाली वर्ल्‍ड वेल्‍थ रिपोर्ट ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में पता लगाया की दुनिया के किस देश में कितने करोड़पति हैं। 25 देशों के इकठ्ठे किये आंकड़ों के आधार पर सबसे कम करोड़पतियों वाला देश सिंगापुर है जहां 104000 करोड़पति रहते हैं जबकि 200000 करोड़पतियों के साथ भारत टॉप टेन में शामिल नहीं हो पाया है उसका नंबर 12 है। आइये जाने कौन से हैं सबसे ज्‍यादा करोड़पतियों वाले टॉप टेन देश।

नंबर दस इटली
इतालवी अर्थव्यवस्था कुछ वर्षों के लिए खराब प्रदर्शन कर रही है, लेकिन करोड़पति की संख्या में वृद्धि जारी है। फैशन उद्योग के लिए पहचाने जाने वाले इस देश में 229,000 करोड़पति हैं और ये दसवें नंबर पर है।

नंबर नौ ऑस्ट्रेलिया
माइनिंग और हाउसिंग बूम और चीन एवम् अन्य देशों से समपन्न लोगों के माईग्रेट हो कर ऑस्ट्रेलिया आने से देश को बहुत फायदा हुआ है। जिसके चलते यहां करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सर्वे के अनुसार यहां 234,000 करोड़पति हैं।

नंबर आठ  कनाडा
गिरते तेल मूल्यों का कनाडा की इकॉनामी पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है और इसकी मिलेनियर्स की संख्या तेजी से घटी है। 2015 में यहां  331,000 करोड़पति थे जिनकी तुलना में अब वे घट कर 321,000 ही रह गए हैं।
यहां 20 हजार रुपये में लोग खरीद रहे चैन की नींद

नंबर सात स्विटजरलैंड
स्विटजरलैंड की समृद्धि इस बात का मुंह बोलता प्रमाण है कि यहां करोड़पतियों की संख्या पर्याप्त है। मौजूदा सर्वेक्षण में इनकी संख्या 358,000 बताई गयी है।

नंबर छह फ्रांस
ऊंची टैक्स की दरें, स्थिर इकॉनामी और सुरक्षा खतरों के बावजूद फ्रांस में करोड़पतियों की संख्या कम नहीं हुई है। यहां अब भी 523,000 करोड़पति हैं और फ्रांस का स्थान इस लिस्ट में छठा है।

नंबर पांच युनाइटेड किंगडम
इस फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर है इंग्लैंड यहां करोड़पतियों की संख्या 553,000 आंकी गयी है। जिसमें से अधिकांश राजधानी लंदन में रहते हैं।
कुछ ऐसा होता है बच्चों का रिएक्शन छोटे भाई बहन के पैदा होने पर

नंबर चार चीन
भले ही चीन में साम्यवादी सरकार है और वहां समानता की बातें सबसे ज्यादा होती हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि वहां करोड़पति ना हों। कुछ अर्से से चीन की इकॉनामिक ग्रोथ कम हो गयी है पर वहां करोड़पतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है फिल्हाल वहां 1,034,000 करोड़पति मौजूद हैं।

नंबर तीन जर्मनी
टायर टाइकून मारिया-एलिसाबेथ स्कैफ़लर और उनके बेटे जॉर्ज एफ.डब्लू.स्कैफ़लर के देश जापान में करोड़पतियों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। खास बात ये है कि जर्मनी यूरोप का सर्वाधिक प्रति व्यक्ति नेट वर्थ वाला देश है। यहां 1,199,000 करोड़पति हैं।

नंबर दो जापान
मंदी और तमाम उतार चढ़ावों के बावजूद करोड़पतियों के मामले में जापान बाकी देशों से काफी आगे है। जहां 2015 में यहां पर 2,452,000 करोड़पति थे तो बीते साल में इनकी तादात में 268,000 की बढोत्तरी हुई और अब इनकी संख्या 2,720,000 हो गयी है।  
दुनिया के सबसे महंगे जेवरात, किसी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड तो किसी के नाम इतिहास

नंबर एक अमेरिका
यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका में सबसे ज्यादा 4,458,000 करोड़पति रहते हैं। दूसरा कोई देश सबसे ज्यादा रईसों की संख्या के मामले में इस देश के आसपास भी कोई अन्य देश नहीं पहुंच सका है। ये नेचुरल भी है जिस मुल्क में बिल गेट्स और वॉरेन बफेट जैसे विश्व के सबसे रईस लोग रहते हों वहां करोड़पतियों की बड़ी तादात होना स्वाभाविक ही है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth