अध‍िकांश लोगों के दो नाम होते हैं। एक र‍ियल नेम और न‍िक नेम। र‍ियल नेम ज‍िससे इंसान की पहचान होती है और न‍िकनेम जो प्‍यार से बुलाया जाता है। यह नाम ल‍िख‍ित में नहीं लेक‍िन कहने में बहुत पॉपुलर होता है। न‍िक नेम वालों की लि‍स्‍ट में कुछ फेमस क्रिकेटर भी शाम‍िल हैं। हालांक‍ि इन नामों से ज्‍यादातर ये मैदान पर ही पुकारे जाते हैं। इनके ये न‍िक नेम काफी मजेदार हैं। आइए जानें फील्‍ड पर इन क्रिकेटरों को बुलाते हैं किस नाम से...

हार्दिक पांड्या:
हार्दिक पांड्या को हेयरी नाम से बुलाया जाता है। कहते हैं कि ऑलराउंडर हार्दिक अपने हेयरस्टाइल के लिए भी काफी फेमस है। ये काफी डैसिंग हेयरस्टाइल रखते हैं। जिससे ये नाम पड़ गया।

रिकी पॉन्टिंग:
इनका नाम तो काफी मजेदार है। इन्हें पंटर बुलाया जाता है। कहते हैं तस्मानिया में रहने की वजह से यह वहां पर कुत्तों की दौड़ पर सट्टा लगाते थ्ो। जिससे इन्हें पंटर कहा जाने लगा।

हरभजन सिंह:
हरभजन को टर्बनेटर कहा जाता है। 2001 की सीरीज में कंगारू टीम को कोलकाता और चेन्नई के टेस्ट में इन्होंने फिरकी पर नचाया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने इन्हें टर्बनेटर नाम दिया था।


अनिल कुंबले:
अनिल कुंबले को जंबो नाम से बुलाया जाता रहा है। इसका कारण यह था कि उनकी गेंदें पिच पर पड़कर बिल्कुल जंबो जेट की तरह तेजी और उछाल पकड़ती थीं। इसलिए ये जंबो बुलाए जानें लगे।


राहुल द्रविड़:

राहुल द्रविड़ को जैमी नाम से बुलाया जाता रहा। कहते हैं कि इनके पापा एक जानी मानी जैम बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थे। इसलिए इन्हें पापा के काम की वजह से जैम बुलाया जाने लगा।
 

CWG और एशियाड खेलों में कुश्ती की कैटेगरी में बदलाव से भारतीय पहलवानों को लगा झटका
Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra