हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी पत्‍नी साक्षी समेत उत्‍तराखंड में देहरादून और मसूरी की सैर करने गए। वहीं छह जनवरी को उन्‍होंने बेटी जीवा का दूसरा जन्‍मदिन मनाया। इस मौके पर उनके कुछ खास दोस्‍त मौजूद थे। इस मौक पर हम आपको दिखाते हैं धोनी की लाडली की कुछ तस्‍वीरें जो वो और उनकी पत्‍नी समय समय पर अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर अपलोड करते रहते हैं। देखिए कितनी क्‍यूट हैं मासूम जीवा।

महेंद्र सिंह धोनी 5 फरवरी रविवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। वे मसूरी होते हुए देहरादून पहुंचे। यहां उनका ससुराल भी है। शादी के करीब छह साल बाद धोनी ससुराल आए हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन दिनों धोनी फुरसत हैं क्योंकि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी तक उनको कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। इसलिए वे अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिताएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी के 10वीं व 12वीं में इतने नंबर आए थे

इससे पहले धोनी 4 फरवरी शनिवार दोपहर मसूरी पहुंचे थे, जबकि पत्नी साक्षी व बेटी जीवा शुक्रवार को ही मसूरी पहुंच गए थे। मसूरी के रुकबी मैनोर होटल में धोनी परिवार व मित्रों के साथ एक दिन ठहरे थे।

माही का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। जुलाई 2010 में उन्होंने यहीं की साक्षी रावत से शादी रचाई थी। हालांकि उस दौरान भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी थी।

सितंबर 2010 में दूसरी बार वह देहरादून आए थे। यहां प्रदेश सरकार ने उन्हें बाघ संरक्षण अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया था। इस दौरान भी मीडियाकर्मी धोनी को कैमरे में कैद करने के लिए दौड़-भाग करते रहे, लेकिन क्रिकेटर सभी को गुगली देकर वापस लौट गए थे।
धोनी लेने वाले हैं सन्यास! ये तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही बयां कर रही हैं।

इस बार भी उनका दौरा निजी ही रहा और उन्होंने मीडिया से दूरी बनाये रखी। धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी ज़ीवा की ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर आपको भी उस पर प्यार आ जाएगा।

तस्वीर में ज़ीवा ने गुलाबी ड्रेस पहनी है और फूल वाला हेडबैंड लगाया है। उसने कान पर फोन लगाया हुआ है।

इसे पोस्ट करने के बाद इस तस्वीर को अभी तक 1.6 लाख लाइक मिल चुके हैं।
क्रिकेटर्स की ये फोटो नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा

इससे पहले फोटोग्राफर को धन्यवाद देते हुए साक्षी धोनी ने भी ज़ीवा की तस्वीर पोस्ट की थी।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth