जेंटलमैन्‍स का गेम कहे जाने वाले क्रिकेट में कई बार चौकाने वाली घटनाएं हो जाती है। कई बार क्रिकेटर्स ऐसा रवैया अपना लेते हैं जिस पर उनके फैंस हैरान हो जाते हैं। ऐसे में वे अनजाने में की गई गलती से विवादों में घिर जाते हैं। लोगों का गुस्‍सा उन पर फूटने लगता है। अब तक इसके एक नहीं कई मामले देखने को मिले हैं। आइए जानें 10 भारतीय क्रिकेटर्स ये चर्चित विवाद...

विनोद कांबली:
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2015 में उनके और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। उनकी मेड सोनी आरोप था कि वह पिछले दो सालों से कांबली के घर काम कर रही है, लेकिन उसे कोई सैलरी नहीं मिली। ऐसे सैलरी मांगने पर उसके साथ मारपीट उसे तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

नवजोत सिंह सिद्धू:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एक अलग अंदाज में क्रिकेट कॉमेंट्री के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू भी कंट्रोवर्सीज से अच्छा जुड़ाव रहा है। उन पर 1988 में एक बुजुर्ग गुरनाम सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में दिसम्बर 2006 को जस्टिस महताब सिंह और बलदेव सिंह की हाई कोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना था।
सौरव गांगुली:
क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम एक्ट्रेस नगमा से जुड़ा रहा है। 2001 में सौरव और एक्ट्रेस नगमा की फोटो अखबारों में छपी थी। दोनों आंध्रप्रदेश के चित्तूर के एक मंदिर में एक साथ देखे गए थे। नगमा के साथ रिलेशन सामने आने के बाद सौरव के फैंस उनसे काफी हैरान थे क्योंकि वह पहले से ही डोना के साथ शादीशुदा थे। लोग नगमा और सौरव के रिलेशनशिप को इनवैलिड मान रहे थे। इस दौरान सौरव को अपने फैंस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा था।
महेंद्र सिंह धोनी:
महेंद्र सिंह धोनी भी मई 2015 में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कर्नाटक की एक स्थानीय अदालत में केस दर्ज किया गया था। एक पत्रिका के कवर पर विष्णु के रूप में धोनी की तस्वीर छपी थी। उनके हाथ में एक जूता सहित कई चीजें मौजूद थीं। जिसके बाद धोनी को फैंस का गुस्सा झेलना पड़ा था।
वीरेंद्र सहवाग:
भूतपूर्व भारतीय ओपनर और अब कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग चुटकी लेने से पीछे नहीं हटते थे। साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज से पहले सहवाग ने बांग्लादेशी टीम की खिल्ली उड़ाई। सहवाग बोले थे कि बांग्लादेश उनके खिलाफ कभी नहीं जीत सकता, क्योंकि बांग्लादेशी बॉलर्स के पास भारत के 20 विकेट गिराने की क्षमता ही नहीं है।'बांग्लादेशी कोच और टीम को यह बात बुरी लगी थी।
गौतम गंभीर:
क्रिकेटर गौतम गंभीर भी कई बार अप्रिय विवादों में घिर चुके हैं। जिनमें उनका ये 2007 में कानपुर वनडे वाला मामला काफी चर्चा में रहा है। इस मैच के दौरान गौतम गंभीर का पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आपरीदी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान अंपायर ने बीचबचाव किया, लेकिन इसके बाद फिर गंभीर रन लेने के दौरान अफरीदी से टकरा गए थे। जिसके बाद दोनों पर जुर्माना लगाया गया था।

विराट कोहली:

साल 2015 में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास सत्र के बाद एक अखबार के रिर्पोटर के साथ भी काफी बत्तमीजी की थी। कहा जा रहा था कि विराट अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा पर छपी एक रिपोर्ट से बेहद नाराज थे। जिससे ड्रेसिंग रूम लौटने के दौरान विराट ने एक रिर्पोटर को देखकर अपना आपा खो दिया। पत्रकार कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने गालियां देना शुरू कर दिया था।
एस. श्रीसंत:
एस. श्रीसंत भी अक्सर कंट्रोवर्सीज का शिकार होते रहते हैं। 25 अप्रैल 2008 को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी यह चर्चा में घिर गए थे। इस दौरान इनका और हरभजन सिंह का झगड़ा हुआ था। जिसमें हरभजन सिंह ने कथित रूप से श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर श्रीसंत खूब रोए थे। इसके अलावा वह स्पॉट फिक्सिंग के मामले भी फंस चुके हैं।
हरभजन सिंह:
भारतीय टीम के सफल गेंदबाज हरभजन का भी कंट्रोवर्सीज से गहरा नाता रहा है। 2008 में आईपीएल मैच के दौरान वह श्रीसंत को थप्पड़ मारने की वजह से कंट्रोवर्सीज का शिकार बने। इसके अलावा अपने अपने भद्दे कमेंट को लेकर भी विवादों में रहे। एक बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उन्हें एंड्रयू सायमंड्स को बन्दर कह दिया था। इस दौरान इसे नस्ली गाली मानते हुए इस पर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर विवाद हुआ था।

मोहम्मद अजहरुद्दीन:

मोहम्मद अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्िसंग का आरोप लगा था। जिससे वे विवादों में घिर गए थ्ो। ऐसे में बीसीसीआई ने उन पर क्रिकेट खेलने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि इस मामले में साल 2012 में एक नया मोड़ आया था। आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था। वहीं इस फैसले के आने तक अजहरुद्दीन क्रिकेट से दूरी बना चुके थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra