जब भी खूबसूरती की बात होती है तो लोग बॉलीवुड एक्‍ट्रेस का नाम लेते हैं। अधिकांश लोगों को यही लगता है कि यही सबसे ज्‍यादा खूबसूरत होती है लेकिन ऐसा नहीं है। भारतीय खेल जगत की महिला खिलाड़ी भी खूबसूरती के मामले में काफी अगे हैं। यहां पर इतनी ज्‍यादा खूबसूरत महिला खिलाड़ी हैं जिनके सामने बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस फेल हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो महिला खिलाड़ी कौन हैं तो जानने के लिए यहां पर पढ़ें...


पीवी सिंधू:भारतीय की बैडमिंटन खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होने एक फोटोशूट भी करवाया है। वह भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से सम्मनित होने के ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं। सानिया मिर्जा:खूबसूरती के मामले में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कम नहीं है। उनकी खूबसूरती की वजह से ही उन्हें भारतीय खेल जगत की ग्लैमरस डॉल भी के नाम से भी पुकारा जाता है। पद्म श्री से नवाजी जा चुकी सानिया मिर्जा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। दीपिका पल्लीकल:
दीपिका पल्लीकल के आगे बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस भी फीकी पड़ जाती हैं। 2012 में अर्जुन अवार्ड और 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित की जा चुकी दीपिका की खूबसूरती के बड़े चर्चें रहते हैं। यह दुनिया की शीर्ष 10 स्क्वाश खिलाड़ियों में भी शामिल रह चुकी हैं।प्राची तेहलान:


नेटबॉल की भारतीय खिलाड़ी प्राची तेहरान भी गजब की खूबसूरत हैं। उनके खेल से ज्यादा लोगा उनकी खूबसूरती की चर्चा करते हैं। भारत ने प्राची की अगुवाई में ही पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल साल 2011 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन बीच गेम्स प्रतियोगिता में जीता। अश्विनी पोनप्पा:भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस फेल नजर आती हैं। अश्विनी पोनप्पा की आंखे बेहद खूबसूरत हैं। वह अपनी प्यार भरी मुस्कान के लिए जानी जाती है। इन्होंने खिलाडी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम कमाया है। Sports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra