आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। आज कल लोग अपने हर काम को आसान बनाने के लिए अजीबों-गरीब चीज़ें इजाद किए जा रहे हैं। इस काम में सबसे आगे जापानी हैं। उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी को बेहद आसान बनाने के लिए कुछ ऐसी चीज़ों का आविष्कार कर दिया है जिनकी जरूरत हर किसी को पड़ती है।


2- सैंडविच पैडलॉक
अक्सर आप का सैंडविच चोरी हो जाता होगा। इसका आप को बहुत अफसोस भी होता होगा। इतनी मेहनत के बाद बनाया गया सेंडविच आप खा भी नही पाये। ऐसे में सैंडविच पैडलॉक का यूस करें। इसमे अपना सैंडविच पैक करें। जिसके बाद इसे कोई भी चुराने की हिमाकत नही करेगा।

4- पिज्जा कटर
वैसे तो आप ने बहुत से पिज्जा कटर देखे होंगे पर ये वाला अपने आप में खास है। ये टू इन वन टाइप का पिज्जा कटर है। इसमें आप पिज्जा काट सकते हैं और साथ में ही सर्व भी कर सकते हैं।

6- ट्रांसपैरेंट टोस्टर
वैसे तो आप जब ब्रेड टोस्ट बनाते होंगे तो उसकी महक से आप को पता चल जाता होगा कि टोस्ट बन के तैयार होने वाला है। हम आप को ट्रांसपैरेंट टोस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें टोस्ट आप को दिखेगा।

8- कैन मग
वैसे तो अगर कैन में कोक या पेप्सी पीने के शौकीन हैं तो यह खोज आप के काम आ सकती है। कैन पसंद करने वालों ने एक ऐसे हेंडेल का आविष्कार किया है जो कैन में आसानी से फिट हो सकता है।

10- स्पेशल जूती
वैसे कूड़ा उठाने के लिए आप को झुकना पड़ता है पर हम आप को एक ऐसी जूती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप बिना झुके ही कूड़ा उठा सकते हैं। ये जापानियों का आविष्कार है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra