हर इंसान दूसरे से अलग होता है और ये अलग होना किसी भी स्‍तर पर हो सकता है। स्‍वभाव अलग अलग होना तो एक सामान्‍य प्रक्रिया है पर आज हम आपको मिला रहे हैं दुनिया के दस ऐसे इंसानों से जो अपनी फिजिकल विशेषताओं में दुनियाभर के लोगों से बेहद अलग हैं। चलिए करते है मुलाकात।

सबसे ज्यादा बालों वाला इंसान
मिलिए यू झेंहुआन से जो हैं दुनिया के सबसे ज्यादा बालों भरे शरीर वाले इंसान। चीन के रहने वाले झेंहुआन का करीब 92 प्रतिशत हिस्सा बालों से ढका हुआ है। अपने बालों के चलते यू को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है और अब वो इनसे मुक्ति पा कर अपना संगीतकार बनने का ख्वाब पूरा करना चाहते हैं।

जीरो फैट वाला व्यक्ति
इंग्लैंड के पैरा साइकिलिंग चेंपियन टॉम स्टैनफोर्ड ऐसे शख्स हैं जिन्हें जीरो फैट बॉडी वाला इंसान माना जाता है। 2011 की नेशनल पैरासाइकलिंग प्रतियोगिता के विजेता टॉम MDP सिंड्रोम नाम की रेयर बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी के चलते ही उनके शरीर में फैट का स्तर शून्य हो गया है। इस बीमारी के पूरी दुनिया में सिर्फ आठ मामले ही देखे गए हैं।

सबसे लंबा आदमी
टर्की के रहने वाले सुल्तान कोसन विश्व के सबसे लंबे जीवित इंसान हैं। उनकी लंबाई आठ फिट तीन इंच है।
यह है भारत की सबसे बूढ़ी योग टीचर, उम्र है 98 साल

सबसे नाटा इंसान
सुल्तान के विपरीत महज 54.6 इंच के चंद्र बहादुर दांगी नेपाल के रहने वाले हैं और विश्व इतिहास के सबसे नाटे व्यक्ति में शुमार किए जाते हैं। चंद्र बहादुर को वास्तव में बौना कहा जा सकता है। 20 फरवरी 2012 में मीडिया का ध्यान उन पर तब गया जब नेपाल के दांग जिले में एक लकड़ी के व्यवसायी ने उन्हें देखा।  

 

सबसे बड़े मुंह वाला
फ्रांसिस्को डोमिंगो जोकिम लोगों की नजर अपने अनोखे टैलेंट के चलते उस समय आये जब उनका सबसे बड़ा मुंह खोलते हुए वीडियो यू ट्यूब पर वायरल हो गया। इसके बाद उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपनी जगह बनाई।

आधे सर वाला आदमी
ये पढ़ कर आपको कोई चमत्कार लग रहा होगा पर कार्लोस "हफ्फी" रोड्रिग्ज की जिंदगी ही किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक कार एक्सीडेंट के बाद डाक्टरों को उसके ब्रेन का आध हिस्सा काटना पड़ा और तबसे कार्लोस आधे सर के साथ ही जी रहे हैं।  
लोग इन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बता रहे हैं, तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

सब कुछ खाने वाला आदमी
रबर, धातु, कांच और दूसरी हर तरह की ना खाई जाने वाली चीजों को खाने और हजम करने का कमाल करते रहे हैं मिशेल लोट्टो। 1990 में 57साल की उम्र में स्वाभाविक मौत के पहले मिशेल जगह जगह अपनी इस अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। अस्वाभाविक चीजों को खा कर हजम करने का खेल उन्होंने 16 साल की उम्र दिखाना शुरू कर दिया था। अपने प्रदर्शन के दौरान मिशेल साइकिल, टीवी और छोटे हवाई जहाज के जैसी तमाम चीजें खा कर दिखाते थे।

सबसे ज्यादा स्ट्रेचबल खाल वाला इंसान
एहलर्स-डानलोस सिंड्रोम नाम के दुलर्भ  जेनेटिक डिस्ऑर्डर के शिकार गैरी टर्नर की खाल बेहद कमजोर है और वे उसे अविश्वसनीय हद तक खींच सकते हैं। वे अपनी इस खासियत के चलते अनोखे स्टंट करते हैं जिनकी सामान्य इंसान कल्पना भी नहीं कर सकते।

इरानियन हल्क
जीहां ईरान के रहने वाले इस इंसान से कोई भी पंगा लेना पसंद नहीं करेगा। सजद गरबी नाम के इस शख्स को लोग ईरानियन हल्क भी कहते हैं क्योंकि इसका विशाल शरीर महज मसल्स और हड्डियों से बना है। सजद दुनिया के सबसे स्ट्रांग व्यक्ति माने जाते हैं।
डेयरडेविल्स! हजारों फुट ऊपर आसमान में हवाबाजों की दिलेर कलाबाजी

सबसे गंदा आदमी
ईरान के एक छोटे से गांव का रहने वाला ये शख्स दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहलाता है क्योंकि ये तकरीबन 60 सालों से नहीं नहाया है। अमी हद्दी नाम का ये इंसान कब्र के लिए खेदे गए गढ्ढों में सोता है। और कुछ लोगों ने तरस खा कर उसके लिए ईटो का एक सायबान बना दिया जिसमें वो खराब मौसम में जा कर छुप सकता है।  

Interesting News inextlive from Interesting News Desk


Posted By: Molly Seth