फोर्ब्‍स ने टेक्‍नोलॉजी की दुनिया के 100 खरबपतियों की सूची जारी की है। इस सूची में 2 भारतीय भी शामिल है। सूची में सबसे ज्‍यादा 51 लोग यूएस से हैं। दूसरे नंबर पर चीन है जहां दुनिया के 19 टेक खरबपति रहते हैं। कनाडा के 5 जर्मनी के 4 सउथ कोरिया के 3 जापान के 3 हॉन्‍गकॉन्‍ग के 3 ताईवान के 2 इजराइल के 2 और भारत के दो लोग शामिल हैं। आप को जानकर हैरानी होगी कि टॉप टेन टेक अरबपतियों में से 8 अमेरिका से है और 2 चीन से हैं।


1- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम टॉप 10 खरबपतियों में से पहले नंबर पर है। 61 वर्षीय बिल के पास 78 बिलियन की संपत्ति है। 3- फेसबुक के सीईओ माक्र जुकरबर्ग इस सूची में सबसे कम उम्र के टेक अरबपति हैं। 32 साल की उम्र में मार्क की कुल संपत्ति 54 बिलियन है। 5- गूगल के अल्फाबेट सीईओ लैरी पेज इस सूची में पाचवें नंबर पर है। 44 साल में यूएस के रहने वाले लैरी के पास 39 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। 7- लॉस एंजलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बालमर पूर्व में माइक्रोसॉफ्ट के एग्जीक्यूटिव थे। स्टीव के पास 61 साल की उम्र में 27.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
9- इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के मालिक मा हाटेंग 45 साल की उम्र में 22 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। 11- सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी विप्रो के सीइओ अजीम प्रेमजी 71 साल की उम्र में 16.1 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। 13- फोर्ब्स की 100 लोगों की सूची में 51 खरबपति अमेरिका से है जबकि बाकी अन्य देशो से हैं।


Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra