आज ओशो रजनीश की डैथ एनिवसर्री है ओशो वो शख्‍स थे जिन्‍होंने जीवन प्रेम और संबंधों पर अपने बेबाक और तर्कसंगत विचारों से अपने दौर में एक हलचल मचा दी थी। कुछ उनको सही मानते थे और कुछ गलत पर ये सच है कि उनकी मृत्‍यु के इतने वर्षों बाद भी कोई उन्‍हें नजर अंदाज नहीं कर सकता। आखिर ऐसा क्‍या था उनके संदेशों में ये समझने के लिए आपको उनके विचारों को पढ़ना होगा तो आइये उनके कुछ कोट्स के जरिए उन्‍हें समझने का प्रयास करें।

अगर किसी का मन जीतना हो, तो पहला नियम है कि लड़ना मत।

केवल वो लोग जो कुछ भी नहीं बनने के लिए तैयार हैं प्रेम कर सकते हैं।

अगर आप सच देखना चाहते हैं तो चाहें सहमत हों, या असहमत पर अपनी स्पष्ट राय रखिये।
सितारों का संदेश! जानें 2017 में किसकी लगेगी लव लॉटरी

जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।

यहाँ कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हक़ीकत बनाने में लगा है।

जहाँ भय समाप्त हो जाता है वहाँ से जीवन शुरू होता है।
जानिये मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल

स्वतंत्रता हमारा सबसे अनमोल खजाना है,किसी के लिए और कुछ भी पाने के लिए इसे मत खोना।

जीवन ठहराव और गति के बीच संतुलन का नाम है।

उस तरह मत चलिए जिस तरह डर आपको चलाये। उस तरह चलिए जिस तरह प्रेम आपको चलाये। उस तरह चलिए जिस तरह ख़ुशी आपको चलाये।
अगर आपकी कुंडली में हैं ये योग तो बनेंगे करोड़पति

किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।

 

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Molly Seth