-व‌र्ल्ड हेरिटेज वीक के पहले दिन फ्री रही मॉन्यूमेंट्स में एंट्री

आगरा। व‌र्ल्ड हेरिटेज वीक के पहले दिन एसएसआई (आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) संरक्षित सभी मॉन्यूमेंट्स में एंट्री फ्री कर दी गई। इस मौके पर सैलानियों सहित सिटी यूथ ने खूब आनंद उठाया। व‌र्ल्ड हेरिटेज वीक का उद्देश्य भी यही है कि युवा हेरिटेज साइट्स को संरक्षित करने के प्रति अवेयर हों। यूथ ने मंगलवार को ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा सहित अन्य मॉन्यूमेंट्स को विजिट किया। कई कॉलेज के स्टूडेंट भी इन मॉन्यूमेंट्स को निहारने आए। इनमें से कई युवा तो ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार इन मॉन्यूमेंट्स को विजिट किया और इन इमारतों से रूबरू हुए।

सिकंदरा में हुई व‌र्ल्ड हेरिटेज वीक की शुरुआत

मंगलवार को सिकंदरा में कमिश्नर अनिल कुमार ने एएसआई द्वारा आयोजित फोटो एक्जीबिशन का उदघाट्न किया। इस मौके पर एएसआई के सुपरिंटेंडेट डॉ। वसंत कुमार स्वर्णकर सहित कई एएसआई के अधिकारी उपस्थित रहे। इस एक्जीबिशन में देशभर के हेरिटेज साइट्स की फोटो लगाए गए है। इन फोटोज के नीचे कैप्शन में मॉन्यूमेंट्स के बारे में जानकारी दी गई है।

विजिटर्स ने की सराहना

सिकंदरा में फोटो एक्जीबिशन को विजिट करने आए विजिटर्स ने इसे खूब सराहा। विजिटर्स का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे हम सभी में ऐतिहासिक इमारतों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही साथ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जुड़ाव भी बढ़ता है। वहां आए एक स्टूडेंट ने बताया कि फोटो एक्जीबिशन में कैप्शन हिंदी में होता तो ज्यादा ठीक रहता। इससे जो लोग इंग्लिश में कंफर्ट फील नहीं कर पाते हैं। वे भी एक्जीबिशन में लगे मॉन्यूमेंट्स के बारे में ठीक प्रकार से ब्रीफ हो पाते।

ऑनलाइन बुक कर दी टिकट

कुछ सैलानियों ने पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर दी थी। जब वे यहां पहुंचे तो पता चला कि आज तो एंट्री फ्री है। टिकट बुक करते टाइम इस बारे में वेबसाइट पर कोई अपडेट नहीं किया गया था। ऐसे में उनके पैसे रिफंड करने के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

केंद्रीय हिंदी संस्थान के स्टूडेंट्स ने निहारा ताज

विदेशी टूरिस्ट के लिए ताजमहल में एंट्री काफी एक्सपेंसिव होती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए ताज को विजिट करना एक मोटा खर्चा हो सकता है। व‌र्ल्ड हेरिटेज वीक के फ‌र्स्ट डे एंट्री फ्री होने का फायदा केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ने उठाया। मंगलवार को ताज को देखकर वे काफी एक्साइटेड दिखे। उन्होंने बताया कि ताजमहल बहुत खूबसूरत है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत है। इसे देखकर काफी खुशी हो रही है। केएचएस में पढ़ रहे माते ने बताया कि इससे पहले कभी ताजमहल नहीं देखा था। इसे देखने के बाद काफी एक्साइटेड फील कर रहा हूं। पिछले तीन महीने से आगरा में रह रहा हूं। फिर भी ताज टाइम की कमी और एक्सपेंसिव टिकट के कारण नहीं देख पाया।

आज सिकंदरा में फोटो एक्जीबिशन का उद्घाटन हुआ है। ये एक्जीबिशन 25 नवंबर तक चलेगी। पूरे हेरिटेज वीक में सभी मॉन्यूमेंट्स में प्रोग्राम्स होंगे।

- डॉ वसंत कुमार स्वर्णकर

Posted By: Inextlive