- मीटिंग में लिया गया निर्णय, 21 को जाएंगे रक्षा मंत्रालय

Meerut : सेंट्रल पार्किंग को हटाने की कार्रवाई को लेकर आबूलेन के व्यापारी ही नहीं अब संयुक्त व्यापार संघ भी मैदान में उतर आया है। रविवार को होटल में हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया कि कैंट बोर्ड के इस फैसले के खिलाफ वो ख्क् तारीख को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलेंगे। साथ ही किसी भी कीमत में सेंट्रल पार्किंग को नहीं हटने दिया जाएगा। पिछले दस दिनों से कैंट बोर्ड और आबूलेन व्यापार संघ के बीच इसी बात को लेकर खींचतान चल रही है।

रक्षा मंत्री से मिलेंगे

मीटिंग में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि आबूलेन से सेंट्रल पार्किंग को बिल्कुल भी हटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के विरोध में दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात करेंगे। साथ आबूलेन मार्केट के महत्व, सेंट्रल पार्किंग की जरुरत के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। उन्होंने कहा कि ये मामला सैंकड़ों व्यापारियों और लाखों कंज्यूमर्स से जुड़ा हुआ है। रक्षा मंत्री उनकी बातों को जरूर कंसीडर करेंगे। वहीं आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जितने कार्य कैंट बोर्ड ने पूर्व में किए हैं वो सभी अधूरे पड़े हुए हैं। साथ ही अधिकारियों द्वारा वादे किए गए उन पर भी खरे नहीं उतरे हैं।

इन्होंने दिया समर्थन

संयुक्त व्यापार संघ और आबूलेन व्यापार संघ के समर्थन में गंज बाजार व्यापार संघ, आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय, छावनी व्यापार मंडल सभी का समर्थन दिया है। गंज बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि गंज बाजार का व्यापारी इस संघर्ष में आबूलेन के व्यापारी के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़ा है। आबूलेन व्यापार संघ केंद्रीय के महामंत्री संजय महेश्वरी ने कहा कि कैंट बोर्ड के अधिकारी उनके व्यापार को चौपट करना चाहते हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छावनी व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद जायसवाल ने कहा कि अगर सेंट्रल पार्किंग को हटाने का प्रयास किया गया तो एक-एक व्यापारी सड़क पर होगा। इस मौके पर सरदार दलजीत सिंह, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, गौरव शर्मा, विजय आनंद, गजेंद्र शर्मा, विपुल सिंघल आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive