गढ़ रोड के व्यापारियों की मुख्य समस्याओं को बताया

Meerut । संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति के सदस्य शुक्रवार को एमडीए ऑफिस पहुंचे। समिति के महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया। इसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल का पत्र भी संलग्न किया गया। इस दौरान गढ़ रोड के व्यापारियों की मुख्य समस्याओं को सामने रखा गया।

दो दशक से परेशान

महामंत्री विपुल सिंघल ने एमडीए वीसी राजेश कुमार पांडेय को बताया कि गढ़ रोड के दो हज़ार से ज्यादा व्यापारी पिछले दो दशक से उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। पिछले कई वषरें से मेरठ विकास प्राधिकरण से इन समस्याओं के लिए लिखा व कहा जा रहा है।

ये हैं अनियमितताएं

- बाजार महायोजना 2021 में रिहायशी इलाके में आते है। समय रहते वहां पर व्यावसायिक गतिविधि होने लगी हैं।

- जो कॉलोनी बिल्डरों ने महायोजना 2021 के विपरीत बना दी हैं और वह पूरी तरह से बस चुकी हैं। महायोजना की वजह से वो स्वीकृत नही हो पा रही हैं और नगर निगम को नही दी जा रही है।

ये रहे शामिल

इस मौके पर संयुक्त गढ़ रोड व्यापार समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष मदन अग्रवाल, संरक्षक प्रमोद चंद केला, उपाध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, विनय अरोड़ा, राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री पीयूष अरोड़ा, मंत्री नीरज अग्रवाल, विपुल केला, अनिल सिंघल, अरविंद सैनी , विवेक शर्मा, चिराग कक्कड़ सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे

Posted By: Inextlive