-शक्तिनगर में 24 घंटे के अंदर तीन बार जला ट्रांसफॉर्मर

-तेल की कमी से एक बार जला दो बार उड़ा फ्यूज

GORAKHPUR: ठंड बढ़ने के साथ ही बिजली ने भी सितम करना शुरू कर दिया है। दिसंबर के पहले दिन से पारा गिरना शुरू हो गया। अभी सर्दी को शुरुआती दिन हैं, लेकिन अभी से सिटी के ट्रांसफार्मर दगने लगे हैं। वेंस्डे की रात नौ बजे शक्तिनगर में ट्रांसफार्मर जल गया। इसकों ठीक करने में ठीक करने में ख्ब् घंटे से अधिक समय लग गया।

तीन बार जला ट्रांसफॉर्मर

वेंस्डे की रात 9 बजे शक्तिनगर में आटा चक्की के पास लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया। इसे दो घंटे बाद कर्मचारियों ने सही किया और जैसे ही सप्लाई चालू हुई तेज आवाज के साथ ट्रांसफॉर्मर ने फिर जवाब दे दिया। उसके बाद कर्मचारी वहां से गायब हो गए। सुबह तक पब्लिक परेशान रही। कई बार कंप्लेन की तो सुबह 8 बजे कर्मचारी फिर आए और फ्यूज बदल दिया। यह फ्यूज अभी आधे घंटे ही चला कि फिर ट्रांसफॉर्मर जल गया। बिजली न होने के कारण शक्तिनगर कॉलोनी के कम से कम भ् हजार लोग परेशान रहे। पानी न रहने से लोगों का रूटीन डिस्टर्ब हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और नौकरीशुदा लोगों को हुई।

हर तीन माह में जल जाता है यह ट्रांसफॉर्मर

शक्ति नगर का यह ट्रांसफॉर्मर हर तीसरे माह जल जाता है। लोगों को कहना है कि इसका लोड बढ़ाने के लिए वे कई बार कंप्लेन कर चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग को कानों पर जूं तक नहींरेंगती। लोड न बढ़ाए जाने के कारण यहां का ट्रांसफार्मर हर तीसरे महीने जल जाता है। मई से लेकर दिसंबर तक यह ट्रांसफॉर्मर तीन बार जल चुका है। मई में भीषण गर्मी में रात को जल गया था। उस समय भी पब्लिक ने मांग की थी लोड बढ़ाया जाए। सितंबर में फिर यह जल गया। अभी मरम्मत हुए ढाई माह भी हुए ही फिर जल गया है।

अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल रहा था। लीकेज के कारण तेल भी कम हो गया था। थर्सडे की शाम भ् बजे नया ट्रांसफॉर्मर लगा कर सप्लाई चालू कर दी गई है।

एसपी पांडेय, एसई महानगर विद्युत वितरण निगम

Posted By: Inextlive