- सुबह आई, रात में जाने वाली कई ट्रेनें, इंतजार करते रहे यात्री

ALLAHABAD:

मौसम अचानक पलट गया है, जिसका सबसे ज्यादा असर ट्रेन के संचालन पर पड़ा है। ज्यादातर ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही, जिससे पैसेंजर परेशान हुए।

16 घंटे बाद आई गरीब रथ

रविवार को भागलपुर से आनंद विहार को जाने वाली भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 16 घंटे लेट इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस भी 14 घंटे लेट रही। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी दो से तीन घंटे लेट रही।

लेट होने वाली मुख्य ट्रेनें

-12304 पूर्वा एक्सप्रेस- 10 घंटा

-12818 आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस 8 घंटा

-12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 घंटा

-12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 8 घंटा

-13132 आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस 14 घंटा

-15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 8 घंटा

-22405 भागलपुर आनंदविहार गरीब रथ एक्सप्रेस 16 घंटा

-12488 सीमांचल एक्सप्रेस 9 घंटा

-12397 महाबोधी एक्सप्रेस 4 घंटा

-15484 महानंदा एक्सप्रेस 4 घंटा

Posted By: Inextlive