-14016 सद्धभावना एक्सप्रेस निरस्त

LUCKNOW: बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर बुरा असर पड़ा है। कई ट्रेन 15 से 17 घंटे तक लेट चल रही हैं जिसके कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 17 घंटे की देरी से राजधानी पहुंची। जबकि दिल्ली सराय रोहिला से रक्सौल जाने वाली 14016 सद्भावना एक्सप्रेस के संचालन को निरस्त कर दिया गया।

कई ट्रेनें चल रही लेट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शनिवार को चारबाग पहुंचने वाली गाड़ी संख्या-13238 कोटा पटना एक्स 11 घंटे, 14007 सद्भावना एक्सप्रेस 8 घंटे, 51831 झांसी लखनऊ पैसेंजर गाड़ी 5 घंटे, 14017 सद्भावना एक्सप्रेस 17 घंटे, 13005 पंजाब मेल 10 घंटे, 54255 बनारस लखनऊ पैसेंजर 5 घंटे, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस 8.30 घंटे, 04404 आनंद विहार टर्मिनस लखनऊ साढ़े 6 घंटे, 64210 कानपुर लखनऊ मेमू, 14116 हरिद्वारा इलाहाबाद एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस सहित अन्य गाडि़यां अपने निर्धारित समय से चार से छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

Posted By: Inextlive