- सपा नेता गौरव यादव की पिटाई का मामला

- डीजीपी मुख्यालय से जारी हुआ ट्रांसफर आदेश

GORAKHPUR: कैंट थाना में सपा नेता सह अधिवक्ता गौरव यादव की पिटाई के आरोप में सस्पेंड इंस्पेक्टर, दरोगा को जोन से तड़ीपार कर दिया गया है। डीजीपी हेडक्वार्टर से जारी आदेश में सभी को अलग- अलग जोन में ज्वाइन करने को कहा गया है। पहले सस्पेंशन, फिर गैर जोन तबादले से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। इस मामले में एसएसपी अनंत देव को भी प्रदेश सरकार ने संस्पेंड कर दिया था।

कैंट एरिया के दाउदपुर, गोपलापुर निवासी गोपाल यादव के पट्टीदार शोभा यादव से भूमि विवाद चल रहा है। 13 जून को विवादित भूमि पर मिट्टी पाटने को लेकर पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मारपीट और फायरिंग में रामनयन और चंद्रजीत यादव घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने गोपाल यादव के बेटे गौरव यादव उर्फ अतुल सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि थाने पर पुलिस ने गौरव की अमानवीय तरीके से पिटाई की।

अलग-अलग जोन भेजे गए इंस्पेक्टर, दरोगा

तीन दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड करके एसएसपी ने सपाइयों का गुस्सा शांत करने का प्रयास किया। बात न बनने पर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाना में बदसलूकी, मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। लेकिन इस मामले में सीएम अखिलेश सिंह यादव ने एसएसपी अनंत देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह और एसआई दिनेश तिवारी का ट्रांसफर कानपुर जोन में तबादला किया गया। मृत्युंजय सिंह को लखनऊ और नरेंद्र प्रताप राय को इलाहाबाद जोन भेजने का आदेश शनिवार को जारी हुआ।

वर्जन

सभी का अलग-अलग जनपदों में तबादला किया गया है। उनको रिलीव करने का आदेश आया था। गोरखपुर जनपद से सभी को रिलीव कर दिया गया है।

मोहित अग्रवाल, आईजी जोन

Posted By: Inextlive