-परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने लगाया मनमानी करने का आरोप

DEHRADUN:परिवहन विभाग ने एक माह बाद दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है, जिसमें संघ के पदाधिकारियों और कुछ सीनियर अधिकारियों को राहत दी गई है। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के विरोध के बाद ट्रांसफर लिस्ट में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें परिवहन सचिव सीएस नपलच्याल ने फ्9 अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रांसफर किया है। यह फैसला कर्मचारियों की आपत्तियों पर सुनवाई के बाद तय किया गया है.लेकिन कर्मचारी संगठन इस ट्रांसफर लिस्ट से भी नाराज चल रहा है। कई कर्मचारियों का मानना है कि इसमें अधिकारियों ने मनमानी की है।

पूर्व में लगाई थी संघ ने आपत्ति

दरसअल फ्0 मई को परिवहन विभाग में करीब एक दशक से एक जगह पर डटे हुए करीब 80 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर किए। जिसके बाद मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन ने ट्रांसफर में कई कर्मचारियों के तबादले सैकड़ों किलोमीटर दूर करने पर विरोध दर्ज किया। इसके बाद संगठन ने आन्दोलन भी किया। बाद में परिवहन सचिव द्वारा तबादलों को रोककर आपत्तियों के लिए एक कमेटी बना दी गई और इस कमेटी ने सवा माह बाद अपनी रिपोर्ट परिवहन सचिव को सौंपी थी। इसके बाद सचिव ने नई ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का आरोप है कि अधिकारियों ने कुछ कर्मियों की आपत्तियां सुनी, जबकि बाकी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मनमानी के खिलाफ आंदोलन का नोटिस दिया जाएगा।

नई लिस्ट में इस प्रकार हुए ट्रांसफर-

-वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल आनंद को देहरादून से टिहरी, जबकि मनोज सनवाल को अल्मोड़ा से मंझौला चेकपोस्ट

-परिवहन कर अधिकारी द्वितीय-श्वेता रौथाण को आशारोड़ी से कुल्हाल चेकपोस्ट और नंदन प्रसाद आर्य को मंझौला

-प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को हरिद्वार से रुड़की, श्याम सिंह लटवाल को अल्मोड़ा से हल्द्वानी, संध्या मिश्रा को दून और रुखसाना को दून से आशारोड़ी

-प्रधान सहायक नीरज कुमार चौहान को हल्द्वानी और जसवीर सिंह को काशीपुर

-वरिष्ठ सहायक सुरेश चंद्र पांडे, विनोद चमोली व अनिल रावत को पिथौरागढ़, अनिमेश अग्रवाल को रुड़की, रोहित मेलकानी को हल्द्वानी, शैलेंद्र बिष्ट को हरिद्वार, ह¨रदर सिंह बाफिला को हल्द्वानी व असलम अली को विकासनगर

-प्रवर्तन पर्यवेक्षक सुरजीत कुमार को देहरादून व सुरेश चंद्र वर्मा को ऋषिकेश

-लेखाकार सुमंत प्रसाद भट्ट को कोटद्वार, राजेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार व धर्मेद्र सिंह रावत को मुख्यालय

Posted By: Inextlive