JAMSHEDPUR: गम्हरिया थाना के पास टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह टयूब कॉलोनी डीएस फ्लैट 208 के निवासी ट्रांसपोर्टर प्रिंस कृणाल सिन्हा को गोली मारने के आरोपित रोहित लोहरा और उसके भाई परीक्षित लोहरा ने सरायकेला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। 18 अगस्त को उन्होंने पिस्तौल का भय दिखा ट्रांसपोर्टर का अपहरण करने का प्रयास किया था। इस दौरान ट्रांसपोर्टर पर दो राउंड फाय¨रग भी की थी। एक गोली उसके जांघ में लगी थी। गम्हरिया थाना की पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी सोमवार को देगी।

सोनारी के रहनेवाले हैं आरोपित

फाय¨रग के आरोपित करने वाले सोनारी आदर्शनगर फेज संख्या सात के रहने वाले हैं। ट्रांसपोर्टर प्रिंस कृणाल सिन्हा रामकृष्ण फोर्जिग के चौथे फेज में काम करते हैं। एक वर्ष से उन्होंने प्रियमाला नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी खो रखी है। सोनारी फेज सात निवासी रोहित लोहरा को व्यवसाय में साझेदार बनाया था। कथित तौर पर लोहरा धंधे में घपला करने लगा तो उसने उसे साझेदारी से हटा दिया था। दोनों के बीच हाइवा वाहन के कमीशन के लेन-देन को विवाद चल रहा था। घटना के दिन ट्रांसपोर्टर आइटेन कार से गम्हरिया थाना से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था। रोहित अपने चचेरे भाई परीक्षित के साथ दिखा। दोनों ने उसे वाहन रोकने का इशारा किया। वाहन रोकने पर रोहित और परिक्षित ने उस पर दो राउंड गोलियां चलाई। एक गोली उसे जांघ में लगी। गोली लगने के बावजूद जान बचाते हुए वह भाग निकला था।

Posted By: Inextlive