- अब तक लग रहा था 12 घंटे से अधिक का समय

LUCKNOW:

लखनऊ से छूटने के बाद बस बस दिल्ली में ही रुकेगी। ऐसे में यात्रियों का टाइम तो बचेगा ही साथ ही उनकी जेब पर बोझ भी कुछ कम होगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार नई नॉनस्टाप बस सेवा 'दुरंतो एक्सप्रेस' के नाम से शुरू किए जाने की तैयारी है। इस सेवा के लिए निगम के एमडी ने मुख्य प्रधान प्रबंधन संचालन से रूट का सर्वे कराने और किराया निर्धारित करने को कहा है। दिल्ली के बाद अन्य शहरों के लिए भी इस तरह की बस सेवा शुरू किए जाने की योजना है।

 

अब कानपुर नहीं जाएंगी बसें

वॉल्वो संचालक ने परिवहन निगम को लखनऊ से दिल्ली बस सेवा नॉन स्टॉप चलाने का प्रस्ताव दिया है। अब वॉल्वो बसों कानपुर के झकरकटी बस अड्डे नहीं जाएंगी। ऐसे में ऐसे में रूट 15 से 10 किमी कम हो जाएगा। मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन एचएस गाबा ने इस सेवा को हरी झंडी दे दी है। शनिवार तक इसका रूट और किराया डिसाइड हो जाएगा।

 

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू की जा रही है। इसकी शुरुआत अगले सोमवार से होगी।

एचएस गाबा, मु। प्र। प्रबंधक संचालन

परिवहन निगम

Posted By: Inextlive