2007 में आई सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया तो आपको याद होगी। फिल्म में शाहरुख खान हॉकी के कोच बने थे। उनका काम काफी दमदार रहा लेकिन फिल्म में हॉकी खिलाड़ियों का रोल निभाने वाली लड़कियों ने लोगों के दिमाग पर जो छाप छोड़ी वो लंबे समय तक बनी रहेगी। उनकी सबसे कम उम्र की नटखट स्टूडेंट थीं कोमल चौटाला। नन्ही-नटखट कोमल का किरदार भी इतना दमदार था जिसे लोग शायद ही भूल पाएं। इन दिनो चित्रांशी वर्ल्‍ड टूर पर हैं। चित्रांशी दुनिया के नक्‍शे पर बने ही देश और शहर को घूमना चाहती है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं।


दस सालों में इतनी बोल्ड हुई चित्रांशीफिल्म में एक्ट्रेस चित्राशी रावत ने कोमल चौटाला का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चक दे इंडिया के बाद वे लक ये दूरियां तेरे नाल लव हो गया और  ब्लैक होम जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। 18 साल की उम्र में चित्राशी ने कोमल चौटाला का रोल प्ले किया था। इन 10 सालों में उनके लुक्स में काफी बदलाव आ गए हैं। इन फिल्मो में कर चुक हैं काम
कोमल यानी चित्रांशी की इन तस्वीरों को देखकर आपको इस बात का एहसास हो गया होगा कि असल ज़िंदगी में वह काफी बोल्ड और हॉट हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन अगर आपको नहीं पता तो जान लिजिए की कोमल असल ज़िंदगी में भी हॉकी खिलाड़ी ही हैं। कोमल चक दे इंडिया के अलावा लक, तेर नाल लव हो गया और ये दूरियां जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra