- ऑफिसर्स ने लगाए पौधे लिए सुरक्षा के संकल्प

- अपने जीवन में जरूर लगाए कम से कम एक पौधे

BAREILLY:

दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने को लेकर सरकारी विभाग के ऑफिसर्स ने जंग छेड़ दी है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की प्लांटेशन मुहिम से जुड़ ऑफिसर्स न सिर्फ पौधे लगा रहे हैं। बल्कि यूनिक नाम भी दे रहे हैं। वहीं अपने बेटे-बेटी की तरह उनकी सेवा व रक्षा करने की शपथ भी ले रहे हैं। साथ ही दूसरों के मन में भी प्रकृति के प्रति प्रेमभाव जगा रहे हैं। सैटरडे को परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र के आरएम प्रभाकर मिश्रा, असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर एनसी बिष्ट और अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार ने पौधे लगाए। पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन में कितना महत्व रखते हैं। इसकी उपयोगिता के बारे भी में लोगों को अवेयर किया।

इनकी प्रखरता है महान

परिवहन निगम के आरएम प्रभाकर मिश्रा ने नॉवेल्टी बस स्टेशन के कैंपस में नीम के पौधे लगाए, जिसका नाम उन्होंने दिया 'नीम प्रखर'। आरएम ने कहा नीम एक आयुर्वेदिक वृक्ष है। प्रखर का मतलब ही प्रखर होने की अवस्था, गुण या भाव, प्रचंडता, तीक्ष्णता और तेजी से हैं। चूंकि यह नीम का पौधा है इस लिए इसमें मैंने 'नीम प्रखर' नाम दिया है। ताकि, इसकी प्रखरता इतनी रहे कि इसक संरक्षण में व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा रहे है। इसकी हरियाली व्यक्ति के प्रखर होने की अवस्था को बयां करें।

प्रिंस की प्रजा हैं हम

असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिस नवीन चंद्र बिष्ट ने अपने ऑफिस कैंपस में पौधे लगाए। उन्होंने पौधे की सुरक्षा के लिए गार्ड भी लगाए। ताकि कोई पशु उसे नुकसान न पहुंचाए। नवीन चंद्र बिष्ट ने नीम के पौधे लगाए जिसका नाम रखा 'प्रिंस'। इन्होंने कहा पेड़ एक राजा के सामान होते हैं। जिसके संरक्षण में हम पलते हैं। यदि ऑक्सीजन न मिले तो हम एक पल भी नहीं जी सकते हैं। इसी वजह से मैंने इसे प्रिंस नाम दिया है। हम तो एक प्रजा के समान हैं।

हमारे जीवन में भी रहे वैभव

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार ने पौधे लगाए हुए उसका नामकरण किया। उन्होंने इस नए मेहमान का नाम रखा 'वैभव'। जिसकी हरियाली व्यक्ति के जीवन में वैभव और खुशियां लाती हैं। इन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधे जरूर लगाने चाहिए। इनके आस-पास रहने से हमें सुकून मिलता हैं। यह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इनके बिना हमारा जीवन शून्य के समान है।

Posted By: Inextlive