- दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट की प्लांटेशन के लिए चल रही मुहिम का हिस्सा बने खेल निदेशक और परिवहन आयुक्त

LUCKNOW :

'समर्पण' और 'परिवहन आवरण' को आखिर मंगलवार को अपना आशियाना मिल गया। समर्पण को बाबू स्टेडियम के मैदान में तो परिवहन आवरण को कैसरबाग डिपो के कार्यशाला में जगह मिली। दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट की प्लांटेशन की मुहिम के पहले दिन दो जगहों पर अधिकारियों ने ना केवल प्लांटेशन किया, बल्कि इन पेड़ों की रक्षा की शपथ भी ली। वहीं रंगमंच संस्था के कलाकारों और मुंशी पुलिया एसोसिएशन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही कुछ पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों के साथ सेल्फी भी ली।

प्लेयर्स की भावना का प्रतीक होगा समर्पण

खेल निदेशक डॉ। आरपी सिहं ने दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट की टीम के साथ बाबू स्टेडियम में प्लांटेशन किया। उन्होंने गुलमोहर का पेड़ लगाकर मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पेड़ों का नामकरण भी किया और कहा कि जिस तरह से खिलाड़ी अपने खेलों के लिए समर्पित रहते हैं उसी तरह यह पेड़ उनकी भावना का प्रतीक होगा। ऐसे में उन्होंने इस पेड़ का नाम 'समर्पण' दिया। प्लांटेशन के बाद उन्होंने यह भी कहा कि जीवन भर इस पेड़ की रक्षा करेंगे और इसकी देखभाल करेंगे। इतना ही नहीं वह अपने जानने वालों के साथ रोजाना मिलने वालों से अपील करेंगे कि वह भी प्लांटेशन करें।

पेड़ों से परिवहन का अटूट रिश्ता बनाएगा परिवहन आवरण

परिवहन आयुक्त के रविन्द्र नायक भी दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट की मुहिम का हिस्सा बने और उन्होंने भी प्लांटेशन किया। कैसरबाग डिपो की कार्यशाला में शेड के निकट उन्होंने गूलर का पेड़ अपने हाथों से लगाया। उन्होंने कहा कि इस पेड़ से यहां आने वाली बसों और यात्रियों को छाया मिल सकेगी। वैसे तो पेड़ों को पर्यावरण आवरण कहा जाता है, लेकिन यह परिवहन निगम के कैंपस में लगाया गया है, ऐसे में इस पेड़ का नाम 'परिवहन आवरण' रखता हूं। जिससे पेड़ों के साथ परिवहन का अटूट रिश्ता बन जाए। उन्होंने भी जीवन पर भर इस पेड़ की रक्षा की शपथ ली। साथ ही निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों से अपील कि वह भी प्लांटेशन करें।

Posted By: Inextlive