RANCHI: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व। राजीव गांधी की जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व एम्पावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में बड़ा तालाब स्थित आंचल शिशु आश्रम में बच्चों के साथ सद्भावना दिवस मनाया गया। मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने आश्रम में खाद्य सामग्री दान की। साथ ही आश्रम के बच्चों के लिए हॉर्लिक्स, बिस्किट, टॉफी, आटा, दाल, चीनी, पेय एवं अन्य खाद सामग्री बांटी। इस दौरान बच्चे काफी खुश नजर आए। मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि स्व। राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के साथ-साथ संचार क्रांति के महानजनक थे। संचार के माध्यम से भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना पूरा किया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दीपक ओझा, पंचम सिंह विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रांची जिला महासचिव सोनू सिंह, आसिफ जियाऊल, प्रदेश महासचिव चिंटू चैरसिया, अमरजीत सिंह, नीतीश कुमार, करण कुमार, विकास कुमार, प्रणव मोनू, ओझा अन्य उपस्थित थे।

रांची रेल डिवीजन में सद्भावना दिवस

रांची रेल डिवीजन में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलवाई। मौके पर एडीआरएम विजय कुमार, एडीआरएम 2 अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त महेश्वर सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत, दूरसंचार अभियंता विकास पटेल, मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीनिवास राव, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी मो अबरार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Posted By: Inextlive