- संगीत प्रतियोगिताओं के साथ त्रिवेणी महोत्सव का आगाज

- कलाकारों ने सरस केन्द्र सभागार में पेश किए शानदार कार्यक्रम allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: संगीत की स्वर लहरियों के साथ ही गुरुवार से त्रिवेणी महोत्सव 2016 का आगाज हो गया। महोत्सव की शुरुआत के पहले दिन संगीत प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया। विकास भवन के सरस केन्द्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टिसिपेट किया और अपने सुरों का शानदार जलावा दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट राम भरत तिवारी ने किया।

दो वर्ग में हुआ आयोजन

त्रिवेणी महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को दो वर्ग में बांटा गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपने सुरों का शानदार जलवा बिखेरा। निर्णायक मंडल की ओर से किशोर वर्ग में श्रुति सिंह चौहान को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरे व तीसरे स्थान पर वैष्णवी सिंह व शिखर चित्रांश रहे। इसी प्रकार युवा वर्ग में प्रथम स्थान आस्था खरे व आशीष नवल को मिला और दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: संध्या कुमारी व नीशू शर्मा रहे। महोत्सव के संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतियोगियों को त्रिवेणी महोत्सव के मुख्य मंच पर कार्यक्रम पेश करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे व तीसरे स्थान में रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन्होंने मारी बाजी

-किशोर वर्ग में श्रुति सिंह चौहान को प्रथम पुरस्कार दिया गया

दूसरे व तीसरे स्थान पर वैष्णवी सिंह व शिखर चित्रांश रहे

-युवा वर्ग में प्रथम स्थान आस्था खरे व आशीष नवल को संयुक्त रूप से मिला

-दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: संध्या कुमारी व नीशू शर्मा रहे।

आज होगी नृत्य की प्रस्तुति

विकास भवन के सरस केन्द्र में 19 फरवरी को नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निर्णायक मंडल में डॉ। रंजना त्रिपाठी व डॉ। शानू केसरवानी रही। संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ओपी श्रीवास्तव, विनोद चन्द्र दुबे, फूलचन्द्र दुबे, बृजराज तिवारी, जमील अहमद, शहबाज अहमद एवं विनोद मिश्र शामिल रहे।

Posted By: Inextlive