भाई ले गया अस्पताल, डॉक्टरों ने घोषित मृत

चौक घंटा घर के पास हुई दर्दनाक घटना, लोग स्तब्ध

pratapgarh@inext.co.in

PRATAPGARH:

परदेश से लौटकर पैदल बस अड्डा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर घर उसके पहुंते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कांपा गांव निवासी दिनेश यादव (35) पुत्र रामसकल यादव गुजरात में नौकरी करता था। दो वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। पिछले छह महीने से वह गुजरात में था। रविवार की सुबह वह इलाहाबाद से प्रतापगढ़ स्टेशन पर उतरा और पैदल ही भैरवपुर बस अड्डा जा रहा था। चौक घंटाघर के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर उसका भाई राकेश उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घर पर मौत की खबर से कोहराम मच गया।

बाक्स

टेंपो पलटने से चाची-भतीजी घायल

जेठवारा थाना क्षेत्र में रविवार को टेंपो पलटने से चाची-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के रानी सराय निवासिनी राजकुमारी सिंह (55) पत्‍‌नी राजेंद्र सिंह रविवार की सुबह अपनी भतीजी सत्या (13) पुत्री सज्जन सरोज के साथ टेंपो से कटरा गुलाब सिंह जा रही थी। रास्ते में सराय महासिंह के पास अचानक टेंपो पलट गई जिससे दोनों घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posted By: Inextlive