पुलिस ने हाइवे पर लूट के गिरोह का किया पर्दाफाश।


patna@inext.co.in
PATNA : हाइवे पर वाहन लूटने वाले गिरोह का बख्तियारपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग ट्रांस्पोर्ट कंपनी से ट्रक की रेकी करते थे और जैसे ही हाइवे पर ट्रक पहुंचता था। ये लोग चालक को बंधक बना लेते थे और माल लूट लेते थे। पुलिस ने सामान भी जब्त कर लिया है। इसकी जांच कर रही है। बख्तियारपुर थाने में बब्लू कुमार पिता मथुरा प्रसाद ग्राम छोटी कवय थाना शाहजहांपुर ने शिकायत की थी कि उनकी गाड़ी लूट ली गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मकनपुरा (नवादा) में लूट का सामान गया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पर पहुंची और पहुंचते ही दबिश देकर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके अन्य साथी संजीत कुमार सिंह, नीतिश कुमार और मदन सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को करीब 30 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। इनके साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। कर्मी कर लिया था अगवा


बख्तिायरपुर में कुरियर कंपनी के कर्मचारी बब्लु कुमार को फोरलेन पर मां तारा लाइन होटल से अगवा किया गया था। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर अपने निजी वाहन में उसे बैठा लिए। इसके बाद वो लोग उसे नवादा जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में फेंक दिए थे। एसएचओ एकराम खान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रात में रोक लेते थे ट्रकये गिरोह पिछले एक साल साल से हाइवे पर सक्रिय हैं। पहले से ही उनका आदमी एक तय जगह पर खड़ा रहता था। इसके बाद बाद एक युवक ट्रक चालक को अपनी मजबूरी बताकररोकता था। गाड़ी में बैठने के बाद ये बंदूक दिखाकर तय स्थान (जहां उनके साथी खड़े रहते हैं) पर रोक लेते थे। इसके बाद चालक का हाथ पैर बांधकर सामान लूट लेते थे। जीपीएस से पकड़े गए आरोपीजिस ट्रक को लूटा गया था। उसमें जीपीएसी सिस्टम लगा हुआ था। पुलिस ने जब टे्रस किया तो गाड़ी मकनपुरा में दिखी। इसके बाद उसी के आधार पर आगे बढ़ी। आगे जाकर उसका लोकेशन बंद हो गया। वहां से पुलिस ने मुखबिर की मदद ली और आरोपियों तक पहुंच गई। आरोपी सामान लेकर निकलने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घर से सामान हुआ बरामद

आरोपियों ने लूट का सामान अपने घर पर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों के घर गई और वहां से लूट का माल बरामद किया। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों तक नहींपहुंची है। मुख्य आरोपियों में सागर कुमार, राहुल कुमार, रोहित उर्फ हरिया, पुतैश सिंह और राकेश कुमार शामिल है। ये माल हुआ जब्त100बोरा चायपत्ती।200पेटी रिफायन ऑयल।20लाख रुपए का दवा, इलेक्ट्रॉनिक कपड़ा।125बैग बासमती चावल।75बाइक का टायर।लूट में उपयोग होने वाले वाहन, लूटी गई ट्रक रेमंड का कपड़ा।ये गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथियों की तलाश की जा रही है। ये लोग दर्जनों वारदात कर चुके हैंं। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।गरिमा मलिक, एसएसपी पटना

बिहार : पर्ची में गोली का खोखा भेज कर्मचारी को दी गई जान से मारने की धमकी

Posted By: Mukul Kumar