बॉलीवुड की फेमस एक्‍ट्रेस ट्यूलिप जोशी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। को जन्‍मी एक्‍ट्रेस ट्यूलिप अपने जबरदस्‍त अभि‍नय के साथ ही अपनी न‍िजी ज‍िंदगी को लेकर सुर्ख‍ियों में रहने वाली एक्‍ट्रेस मानी जाती हैं। ट्यूल‍िप ने लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद शादी करने वाले मामले में सबसे ज्‍यादा चर्चा में रहीं। हालांक‍ि ऐसा करने वाली यह कोई अकेली एक्‍ट्रेस नहीं हैं। बॉलीवुड में और भी दूसरी एक्‍ट्रेस भी हैं जिन्‍होंने लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद की शादी...


ट्यूलिप जोशी: एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री से ग्रेजुएशन किया है। इन्होंने बॉलीवुड में फिल्मी करियर की शुरुआत  2002 में यश चोपड़ा की फिल्म मेरे यार की शादी से की थी। इन्होंने धोखा, दिल मांगे मोर, यारा ओ दिलदार जैसी कई फिल्मों में काफी शानदार अभिनय किया। इसके अलावा यह कैप्टन विनोद नायर के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। कैप्टन विनोद नायर एथलेटिक्स और मुक्केबाजी में भी शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते रहे हैं। खबरों की मानें तो ट्यूलिप और विनोद करीब 4 साल तक एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहे। इसके बाद इन लोगों ने शादी की है। करीना कपूर:
एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज मम्मी पापा बन चुके हैं। शादी से पहले ये भी अपनी अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 2012 में शादी रचाने से पहले करीना और सैफ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे।

आलिया में बसती है अनुराग कश्यप की जान, ये तस्वीरे हैं उनके प्यार का सबूतInteresting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra