कहते हैं मोहब्‍बत इंसान की ताकत भी होती है और कमजोरी भी। इश्‍क मे आशिक अपनी मोहब्‍बत के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। पर क्‍या हो अगर मोहब्‍बत झूठी निकल जाए। क्‍या हो कोई दिल तोड़ दे। जनाब रातों की नींद और दिन का चैन उड़ जाता है। दिल मे सुकून की जगह सिर्फ दर्द होता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे अपना रिश्‍ता तोड़ दिया। लड़के ने अपने टूटे हुए दिल के साथ सोशल मीडिया पर जाकर कुछ ऐसा किया जिसे सुनने वालों की रूह भी कांप जाए।


टर्की की है घटनाघटना टर्की की है। जहां एक लड़के ने गर्लफ्रेंड से रिश्ता टूटने के बाद खुद को गोली मार ली। लड़के ने यह सब लड़की को सबक सिखाने के लिए किया। जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़की के इंकार के बाद वह इस कदर टूट गया था कि वो उसे पाने के लिए अपनी जान तक देने के लिए तैयार हो गया। हुआ भी कुछ ऐसा ही लड़के ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मौत को लाइव कर दिया। लड़के ने एक शॉट गन से अपनी छाती पर गोली दाग ली। जिससे लड़के की छाती के परखच्चे उड़ गए। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लाइव किया सुसाइड
22 वर्षीय केरेन टर्की का रहने वाला था। जब लड़की ने उससे ब्रेकअप किया तो उसने आत्म हत्या करने का प्रयास किया। केरेन ने अपने कमरे मे मोबाइल का कैमरा ऑन किया और फेसबुक के जरिए वह लाइव हो गया। केरेन ने शर्ट नही पहनी थी। उसने पहला फायर किया तो वह मिस हो गया। जिसके बाद केरेन ने फिर से कैमरा एडजेस्ट कर सीने पर शॉट गन रख फायर झौंक दिया। इस बार निशाना बिलकुल सही जगह लगा और गोली केरेन के सीने को चीरती हुई निकल गई। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो पर 14हजार कमेंट भी आ चुके हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra