1 मई से जून तक मकर राशि में रहेगा मंगल ग्रह

27 जून से मंगल हो जाएगा वक्री, 6 नवंबर को कुंभ राशि में करेगा प्रवेश

Meerut। आने वाले दिनों में बड़ा मंगल मकर राशि को शुभफल देगा। क्योंकि मंगलवार यानि एक मई से मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर गया है। मकर राशि में पहुंचकर मंगल ग्रह उच्च राशि का हो जाएगा। 27 जून तक मंगल ग्रह मकर राशि में रहेगा। इसके बाद मंगल ग्रह वक्री हो जाएगा। 6 नवंबर तक मंगल ग्रह वक्री रहेगा।

नीच राशि में अशुभ फल

ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि मंगल ग्रह नीच राशि में आता है तो वह अशुभ फल देता है। काम होते- होते बिगड़ जाते हैं।

भगवान हनुमान की करें पूजा

मकर राशि को तो मंगल शुभफल देगा है। इसके अलावा अन्य राशियों के लिए 27 जून तक सामान्य रहेगा। 27 जून तक सभी राशि के लोग भगवान हनुमान की पूजा करें। भगवान हनुमान को चोला चढ़ाएं। सुंदर कांड का पाठ करें। बंदरों को केला खिलाएं, लाल वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि के लिए मंगल भारी

सिंह राशि में मंगल ग्रह शुभ स्थान पर वक्री है। यह स्थिति सिंह राशि के लिए अप्रैल 2019 तक रहेगा। शुभ स्थान पर मंगल वक्री होने के कारण काम होते-होते बिगड़ जाएंगे। जो काम चल रहा है वह सामान्य तरीके से चलता रहेगा। थोड़ा ऊपर नीचे होता रहेगा। लेकिन कोई विशेष हानि नहीं होगी।

यह माह विशेष माना जाता है। डेढ़ माह तक मंगल मकर राशि में रहते हैं। इसीलिए इसे बड़ा मंगल भी कहा जाता है। इन डेढ़ माह में मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। 27 जून तक मंगल मकर राशि में रहेंगे।

पं। सुरेंद्र मिश्रा, हनुमान मंदिर

Posted By: Inextlive