टीवी के मशहूर कलाकार करण परांजपे का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार सुबह 11 बजे करण मुंबई स्थित अपने घर में मृत मिले। फिलहाल करण के निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। यहां जानें करण की जिंदगी से जुडी़ कुछ अनसुनी बातें...


ऐसे पता चला करण के निधन कारविवार सुबह जब करण परांजपे की मां उनके कमरे में गईं तो वहां करण उन्हें मृत मिले। जब ये सब हुआ उस वक्त सुबह के 11 बज रहे थे। करण के कोस्टार और दोस्त सेहबान अजीम ने खुलासा किया कि वो ऐसी ही मौत चाहता था जो नींद में ही आ जाए। सेहबान अजीम ने बताया कि वो उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाए क्योंकि उन्हे ये खबर देर से पता चली। महज तीस साल की कम उम्र में करण ने ये दुनिया छोड़ दी। वहीं कहा जा है कि वो अपने माता-पिता की इकलैती संतान थे। यहां से की पढा़ई पूरी
करण ने मुंबई में ही अपनी पढा़ई पूरी की। करण मुंबई के थेरेसा हाई स्कूल से इंटरमीडिएट तक पढा़ई की। फिर मॉस कॉम और एडवर्टाइजिंग से ग्रेजुएशन किया। बता दें कि करण ने मुंबई के रिजवी कॉलेज से मॉस कॉम किया था। बाद में करण ने रिजवी जुनियर कॉलेज से ही साल 2008 में कॉमर्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर साल 2009 में टीवी सीरियल दिल मिल गए में नजर आए। बाद में करण एक और टीवी सीरियल संजीवनी में भी नजर आए।साल 2009 में मिला पहला ब्रेक


करण परांजपे छोटे पर्दे के एक सीरियल में जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के साथ दिख चुके हैं। साल 2009 से शुरु हुए सीरियल दिल मिल गए में उन्होंने जिग्नेश नाम का किरदार निभाया था। करण सिर्फ एक्टर की तरह ही नहीं बल्कि क्रीएटिव हेड की तरह कई प्रोडक्शन हाऊसेज में काम कर चुके हैं। करण परांजपे बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर म्यूजिक चैनल B4U के लिए काम कर चुके हैं। चैनल B4U में उन्होंने कई सेलेब्रिटीज का इंटरव्यू लिया।  सोशल साइट्स पर हमेशा थे एक्टिवकरण परांजपे केवल एक्टिंग या प्रोडक्शन की फील्ड में ही आगे नहीं थे बल्कि सोशल साइट्स पर हमेशा एक्टिव रहना भी उन्हें बहुत पसंद होता था। करण अक्सर अपनी सोशल प्रोफाइल पर अपने साथ सेलेब्रिटीज की तस्वीरें शेयर किया करते थे। कभी सलमान खान, कभी दिलजीत दोसांझ तो कभी अब्बास-मस्तान के साथ। उन्हें अपने काम के वक्त फोटोज लेना और उन फोटोज को अपनी प्रोफाइल से शेयर करना काफी पसंद था। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बचपन के दिनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।कार्डियक अरेस्ट ने ली मशहूर एक्टर नरेंद्र झा की जान , इस तरह की थी करियर की शुरुआत

बोनी कपूर पर लगे आरोपों पर श्रीदेवी के जीजा ने तोडी़ चुप्पी , अभी तक चुप रहने की बताई बडी़ वजह

Posted By: Vandana Sharma