- हर 10 मीटर की सफाई के लिए एक कर्मचारी, गंगा बैराज से वाजिदपुर तक चलेगा 21 मार्च को सफाई अभियान

KANPUR: गंगा की सफाई को लेकर 21 मार्च को होने वाले महाभियान की रूप रेखा फाइनल हो गई है। सैटरडे को एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा बैराज से जाजमऊ वाजिदपुर तक गंगा किनारे सफाई अभियान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेगा। पूरे इलाके को 6 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर पर 100 सफाई कर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा हर जोन में नगर निगम के जोनल अधिकारी व जोनल सेनेटरी अधिकारी भी महाभियान में मौजूद रहेंगे। एडीएम सिटी ने बताया कि गंगा सफाई के इस अभियान में हर सेक्टर में नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डन व उनकी टीम रहेगी। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र के 50 वालंटियर्स, स्वयं सेवी संस्थाएं, एनसीसी, स्काउट, व्यापार मंडल, वकील, औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे अभियान के अंत में गंगा बैराज से वाजिदपुर तक मानव श्रृखंला भी बनाई जाएगी।

Posted By: Inextlive