झारखंड के 7 जिलों में 21 नए कोरोना पॉजिटिव
- सूबे का आंकड़ा पहुंचा 458 पर
- राज्य में अब 279 सक्रिय मरीज कहां से कितने पॉजिटिव हजारीबाग - 07 रामगढ - 04 पूर्वी सिंहभूम - 04 कोडरमा - 03 रांची - 01 लातेहार - 01 पश्चिमी सिंहभूम - 01 RANCHI: राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि झारखंड में तेजी से मरीज ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन मरीजों के मिलने की रफ्तार पिछले एक पखवारे से बढ़ी हुई है। बुधवार को राज्य के सात जिलों से कोरोना के 21 नए मरीज मिले। इनमें हजारीबाग में सात, रामगढ़ में चार, पूर्वी सिंहभूम में चार, कोडरमा में तीन तथा रांची, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक नए मरीज शामिल हैं। ज्यादातर प्रवासीनए मरीजों में अधिसंख्य प्रवासी मजदूर ही हैं। हजारीबाग में मिले पांच मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जिनमें तीन मुंबई तथा दो बड़ौदा से पिछले दिनों हजारीबाग लौटे थे। वहीं दो मरीज हजारीबाग सदर, दो बरकट्ठा के तथा एक कटकमसांडी के निवासी हैं। इन सभी को क्वारंटीन कर इनके सैंपल की जांच कराई गई, जिनमें ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में मिले सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।
सिर्फ साहिबगंज अछूताबुधवार को 21 नए मरीज मिलने से राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 279 हो गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 458 हो गई है। इनमें 176 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना अब राज्य के 23 जिलों में पहुंच चुका है। अभी तक केवल साहिबगंज ही इससे अछूता है।
16 मरीज हुए डिस्चार्ज राज्य के अलग-अलग जिलों से बुधवार को 16 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इनमें बोकारो से 05, हजारीबाग से 04, धनबाद से 02, पूर्वी सिंहभूम से 01, लातेहार से 04 लोग शामिल हैं। दो साल के बच्चे की मौत रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती लगभग दो वर्षीय बच्चे की मौत बुधवार देर शाम हो गई। बच्चा हिंदपीढ़ी का रहने वाला था, जिसे कोरोना का संदेह होने पर कल ही रिम्स में भर्ती किया गया था। अब बच्चे की कोविड रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।