- सीवीपीएस कैंट में कार्यक्रम का आयोजन

- 51 महिलाओं को नारी शक्ति सर्टिफिकेट भी दिए

Meerut : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिशिका एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी एवं असीम नारी शक्ति द्वारा सिटी वोकेशनल स्कूल में असीम नारी शक्ति अवार्ड कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने की। उन्होंने लिंग भेद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भू्रण हत्या एक जघन्य अपराध है। इसकी वजह से आज समाज में पुरुषों व महिलाओं का समानुपात समाप्त हो रहा है। जिसके लिए समाज में जागरुकता की आवश्यकता है।

सुरक्षा को रहें तैयार

इस दौरान नन्हीं साक्षी कश्यप ने गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद असीम नारी शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ। सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि आज उनकी संस्था द्वारा विभिन्न स्कूलों की छात्राओं से लेकर महिलाओं तक को सक्षम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। इसके बाद दीपिका ने ओ रि चिरैईया पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को भू्रण हत्या पाप है संदेश दिया।

भ्क् को सर्टिफिकेट

मुख्य अतिथि सुमन यादव ने शहर की ख्0 महिलाओं को असीम नारी शक्ति अवार्ड देकर सम्मानित किया। जिनमें शिक्षिका शबाना, डॉ। लिजा, डॉ। भावना गांधी, रमा नेहरु, शालिनी, दीपाली कौशिक, ममता शर्मा, डॉ। अंशु जिंदल, डॉ। रागनी प्रताप सिंह, सीओ टै्रफिक स्वर्णजीत कौर, डॉ। अनुपमा सक्सेना, सुधा सिंह, ममता वाष्र्णेय, अल्का गुप्ता, डॉ। सीमा जैन, डॉ। मधु वत्स, नाजरीन अली, अनिता राणा, सीमा पूनिया, रिया जावला आदि को सम्मानित किया। इसके साथ ही शहर की भ्क् महिलाओं को नारी शक्ति सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

पत्रिका का विमोचन

इस अवसर ब्लू हैविंस ब्यूटी पार्लर संचालिका डॉ। रचना पंडित ने सौंदर्य व स्वास्थ्य पर आधारित पत्रिका ब्यूटी फ्रंट का विमोचन किया। सीवीपीएस के प्रिंसीपल प्रेम मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, डॉ। अनुपमा अहलूवालिया, डॉ। विभा नागर, अमित नागर सहित आदि उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive