प्रकृति को समझना मुश्‍किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के दो राज्‍यों में हुए जिसे सिर्फ प्रकृति का चमत्‍‍कार ही कहा जा सकता है। दो जुड़वां बहने जो एक ही जैसी दिखती हैं एक ही दिन एक ही समय पर मां बनी हैं। दोनों मांओं की डिलिवरी की टाइमिंग भी एकही है। जब डॉक्‍टर ने दोनों को डिलिवरी की डेट दी थी तो दोनो जुड़वां बहानों की डिलिवरी में चार दिनों का अंतर था लेकिन जब दोनों को बच्‍चे हुए तो एक ही समय पर हुए। दोनों बहने एक साथ मां बनने पर बहुत खुश हैं।


अमेरिका की रहने वाली हैं दोनो बहनेअमेरिका में रहने वाली सारा मैरिज और लीह रोजर्स दोनों जुड़वां बहने हैं। दोनों की उम्र 35 साल हैं। सारा और लीह दोनों हाल ही मे मां बनी हैं जिसके बाद दोनों बहुत खुश हैं। सारा और लीह दोनों पहली बार मां बनी है। सारा अमेरिका के कोलोराडो में रहती हैं तो लीह कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। लीह ने बेटे को जन्म दिया है तो सारा ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों बच्चों का बर्थ टाइम रात 1 बजकर 18 मिनट है। लैकिन आप को यह जानकर हैरानी होगी की दोनों एक ही देश में रहने के बाद भी अलग-अलग टाइम जोन में पैदा हुए है। लोग हो जाते हैं सुन के हैरान
अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में टाइम जोन अलग है। घड़ी के मुताबिक दोनों बच्चों का बर्थ टाइम एक ही है लेकिन टेक्निकली ने दोनों के जन्म में एक घंटे का अंतर बना दिया है। दोनों बहनों ने बताया कि उनकी कि उनकी प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान सारा और लीह कहती हैं कि एक ही समय पर बच्चों को जन्म देने पर उन्हें सरप्राइज नहीं हुआ। बहनें इसे किस्मत मानती हैं। दोनों को प्रेग्नेंट होने के बाद भी एक ही समय पर जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के लिए बेहद खुश हैं। कई बार जब वह लोगों को बताती हैं तो एक ही टाइम पर डिलिवरी होने की खबर सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra