कानपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता के जिगर को काट दिया था।


कानपुर (एएनआई)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कानपुर के भद्रास इलाके में एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार कल सुबह भद्रास में सात साल की एक लड़की के साथ दो लोगों बीरेन और अंकुर ने दुष्कर्म किया। दोनों एक ही इलाके में रहते थे और उन्होंने स्वीकार किया कि अंकुर के चाचा परशुराम द्वारा उन्हें यह अपराध करने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन लोगों पैसे भी दिए गए थे। यह काम करने से पहले उन लोगों ने शराब का सेवन किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने उसके जिगर को काट दिया और उसे परशुराम को दे दिया। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई
एसपी ने आगे कहा कि परशुराम और उसकी पत्नी की शादी को 21 साल से अधिक हो चुके थे लेकिन अभी तक बच्चे नहीं थे। भारतीय दंड संहिता की धारा 301 और 202 के तहत मामला दर्ज किया गया है। परशुराम और उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

Posted By: Shweta Mishra